कीमोथेरेपी की दवाओं के लिए परेशान मरीज, बाजार से खरीदने को मजबूर

Updated on 25-09-2023 01:19 PM

 भोपाल। अस्पताल की छोटी लापरवाही भी सैकड़ों मरीजों को लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसका उदाहरण एम्स भोपाल में देखा जा सकता है। बीते एक महीने से मरीज कीमोथेरेपी की दवा के लिए परेशान हो रहे हैं।

दरअसल, आयुष्मान कार्डधारी कैंसर मरीजों को दवाओं के लिए पहले आयुष्मान योजना से स्वीकृति लेना होती है, लेकिन व्यवस्था में खामी होने के कारण दवाओं की स्वीकृति में देरी हो रही है। मजबूरी में हजारों रुपये की दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। हालांकि, प्रबंधन का दावा है कि प्रक्रिया के लिए थोड़ा समय लगता है। एम्स में हर रोज 150 से ज्यादा कैंसर मरीज पहुंचते हैं और इतने ही मरीजों को पूर्व से नियमित इलाज होता है।

प्रबंधन का दावा, भरपूर हैं दवाएं

एम्स प्रबंधन का दावा है कि यहां भरपूर दवा है, लेकिन आयुष्मान के स्वीकृति और मैनेजमेंट सिस्टम की गड़बड़ी के कारण मरीजों को समय पर दवाएं ही नहीं मिल पा रही हैं। इसे लेकर पूर्व में मरीजों ने अपनी शिकायत भी प्रबंधन के सामने दर्ज करा चुके हैं।

बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है

कीमोथैरेपी के दौरान मरीजों को हर सप्ताह विशेष दवाओं का डोज दिया जाता है। इसे एक साइकल कहा जाता है। इसमें कैंसर को खत्म करने के लिए इंजेक्शन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हाई प्रोटीन पावडर, विशेष दवाएं शामिल होती है। डाक्टरों का कहना है कि कीमोथैरेपी की दवाओं के साइकिल को तोड़ा नहीं जा सकता। इससे बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।

मरीजों की परेशानी

सागर के रहने वाले अंशुल पांडे की बुजुर्ग मां की कीमोथेरेपी चल रही है। इसके लिए सप्ताह में एक बार भोपाल आना पड़ता है लेकिन एक महीने से दवाओं मिलने में परेशानियां आ रही है। एक-दो बार तो बाजार से खरीद ली लेकिन आगे इतनी महंगी दवाएं खरीदने की स्थिति नहीं है।

नर्मदापुरम के संजीव कुमार की बहन को स्तन कैंसर है। कीमोथैरेपी चल रही है। वहां दवाएं नहीं मिली तो बाहर से खरीदनी पड़ेगी। परिजनों का कहना है कि बाजार की दवाएं काफी महंगी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.