पत्नीव्रता बना कूल बॉय! आलिया की चप्पल उठाकर रणबीर ने जीता फैंस का दिल.. जेंटलमैन की हो रही तारीफ

Updated on 22-04-2023 11:07 PM
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के आकस्मिक निधन की खबर सामने आने के बाद गुरुवार की सुबह बॉलीवुड के लिए सदमे की तरह आई। उम्र से संबंधित मुद्दों के कारण पामेला का निधन हो गया और उनके जाने से सभी का दिल टूट गया है। चोपड़ा परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और कल से ही यश चोपड़ा के घर पामेला को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। पिछली शाम हमने पामेला की प्रार्थना सभा के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को देखा। पत्नी के लिए ब्रह्मास्त्र एक्टर का प्यारा सा जेस्चर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Yash Chopra के घर के बाहर तैनात पपराज़ी ने कई एक्टर्स की झलकियां कैद की, जो पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे थे। कल पहुंचे कई बड़े नामों में ब्रह्मास्त्र स्टार्स Alia Bhatt और Ranbir Kapoor भी थे। वायरल हो रहे वीडियो में आलिया को चोपड़ा मेंशन के एंट्रेंस की सीढ़ी पर अंदर घुसने से पहले अपनी चप्पल उतारते हुए देखा जा सकता है। रणबीर उनके पीछे थे, उन्होंने आलिया की चप्पल उठाई और अंदर एक कोने में रख दिया। एक्टर का ऐसा करना इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है और फैंस रणबीर की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने दिल खोलकर की तारीफ

एक फैन ने लिखा, 'ओ माई गॉड। उनका अंदाज पसंद आया।' एक फैन ने लिखा, 'जिस तरह से वह आलिया की चप्पल उठाते हैं !!' तीसरे फैन ने लिखा, 'कमेंट करने की जगह नहीं लेकिन फिर भी आरके हमेशा आलिया के लिए ऐसा करते हैं।'

पामेला चोपड़ा के गाने

पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह उम्र से संबंधित मुद्दों के कारण पिछले 15 दिनों से भर्ती थीं। वह एक सिंगर थीं, जिन्होंने दिवंगत पति यश चोपड़ा की फिल्मों के लिए कई फिल्मी गाने गाए थे। उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैंटिक्स' में देखा गया था, जिसमें वह एक निर्देशक के रूप में अपने पति की यात्रा के बारे में बात करती नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.