पाँच सिंचाई परियोजनाओं के अमल का मार्ग हुआ प्रशस्त

Updated on 15-10-2022 04:41 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा के जल के अधिकतम उपयोग पर प्रारंभ से जोर दिया जाता रहा है। पूर्व वर्षों में अनेक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल के लिए नर्मदा जल लाने का कार्य हुआ है। इस क्रम में आज प्रदेश में नर्मदा जल उपयोग के लिए 11 हजार 540 करोड़ रूपए लागत की 5 सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के लिए निविदाएँ स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इन परियोजनाओं के निर्माण से लगभग 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी और 100 मेगावाट विद्युत उत्पादन भी होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में सम्पन्न नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 75वीं बैठक में यह निर्णय लिए गए।

इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

आज हुई बैठक में जो निविदाएँ स्वीकृत की गई उनमें डिन्डौरी जिले की अपर नर्मदा 45 हजार 600 हेक्टेयर, होशंगाबाद जिले की दूधी 55 हजार 410 हेक्टेयर, नरसिंहपुर जिले की शक्कर-पेंच लिंक 95 हजार 839 हेक्टेयर, मण्डला जिले की बसानिया 8 हजार 780 हेक्टेयर एवं सीहोर जिले की डोबी 8 हजार 544 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की परियोजनाएँ शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश के हिस्से के 2.223 एमएएफ नर्मदा जल का उपयोग सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बरगी परियोजना की स्लीमनाबाद टनल का कार्य जून 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। टनल के बाद निकलने वाली रीवा शाखा नहर के लिए भी दो ग्रुप में निविदाएँ स्वीकृत की गईं। इनसे 42 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा निर्मित होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में नहरों के निर्माण में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाये। भविष्य में भी ऐसे ही प्रयास हों। साथ ही समूह माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं, नर्मदा नदी के विभिन्न घाट के विकास कार्यों की पूर्णता और निर्माणाधीन कार्यों के निरंतर निरीक्षण भी किए जाएँ।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री विजय शाह, नर्मदा विकास घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास एस.एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल और प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.