पवन कल्याण के फैंस ने थ‍िएटर में लगा दी आग 12 साल पुरानी फिल्म की री-रिलीज पर मचाया उपद्रव, खूब लगाए जयकारे

Updated on 10-02-2024 01:27 PM
साल 2012 में पुरी जगन्नाथ की डायरेक्टेड फिल्म 'कैमरामैथन गंगाथो रामबाबू' आई थी। पलन कल्याण स्टारर फिल्म को नंदयाला थिएट मालिकों ने दोबारा रिलीज किया, तो वह उनको काफी महंगा साबित हुआ। हुआ कुछ यूं कि अपने पसंदीदा स्टार की दोबारा रिलीज का जश्न मनाने के लिए, कुछ फैन्स ने थिएटर के अंदर आग जलाई और उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

न्यूज एजेंसी ANI ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया गया, 'पवन कल्याण की फिल्म कैमरामैन गंगाथो रामबाबू की री-रिलीज के दौरान, फैन्स ने नंदयाला में एक थिएटर के अंदर कागजों के टुकड़े जलाए।' वीडियो में फैन्स कागज के टुकड़े जलाने के बाद चिल्लाते और जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं आग भड़कने पर उन्हें जयकार लगाते हुए और तख्तियां पकड़कर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं कि इनके खिलाफ कोई केस या फिर शिकायत दर्ज हुई है या नहीं।

पहले भी पवन कल्याण के फैन्स ने की थी तोड़फोड़

यह पहली बार नहीं है जब पवन के फैन्स ने सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की हो। 2021 में जब उनकी एक फिल्म तकनीकी खराबी के कारण एक थिएटर में रोक दी गई, तो उन्होंने जोगुलम्बा गडवाल के एक थिएटर में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा, 2023 मे भी जब कुछ फैन्स ने नशे की हालत में विजयवाड़ा के एक थिएटर में तोड़फोड़ की, तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कड़ी चेतावनी भी जारी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.