पवन सिंह ने मां के बगल में बैठी महिला को बताया उनकी बहू, कहा- मेरा बेटा, मेरा बच्चा है

Updated on 21-01-2026 12:43 PM
भोजपुरी स्टार पवन सिंह पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनके जन्मदिन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोगों ने दावा किया कि वो नशे में झूमते दिख रहे हैं। उनके साथ मांग में सिंदूर भरे एक महिला भी थी, जिसको लेकर अफवाह उड़ी कि वो उनकी तीसरी बीवी हैं। खैर। अब पवन सिंह फिर चर्चा में हैं। उनके कुछ वीडियोज सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वो लखनऊ में थे। जहां लड़ाई भी हुई और एक महिला को उन्होंने अपनी मां की बहू भी बताया।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह कह रहे हैं, 'मेरी मां की ये बहू है। मेरा बेटा है। कितनी खुशी की बात है कि मेरा बच्चा गया, अम्मा से मिला। तो सिर्फ और सिर्फ अम्मा की सेवा कर रही है।'

यूजर्स बोले- बुरे समय आ गया है

इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने हंसते हुए कहा, 'फिर चढ़ा लिय का महाराज।' दूसरे ने बोला, 'भाई जी आप इस तरह के हरकत करते हो तो हम सभी फैंस को बहुत ही तकलीफ होता है। अकसर आप पीकर स्टेज पर कुछ उल्टा-पुल्टा काम कर देते हो।' एक और ने कहा, 'पवन भैया आप का बुरा समय आ गया है।' तीसरे ने कहा, 'मार मार के टाईट बा पौवा।' उस महिला का जिक्र करते हुए यूजर ने बोला, 'एक बार अपनी मां का बहू बन रहा है और एक बार बोल रहा है मेरा बेटा है मेरा बच्चा है का का बोलबा भाई तू।'

पवन सिंह की तीसरी बीवी?

पवन सिंह के साथ अक्सर नजर आने वाली उस महिला का नाम महिमा सिंह है। उनके इंस्टाग्राम पर सारे पोस्ट पवन सिंह से ही जुड़े हैं। हालांकि, दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। मालूम हो कि इससे पहले पवन सिंह की दो शादी हो चुकी है। पहली बीवी ने सुसाइड कर लिया था और दूसरी बीवी ज्योति सिंह से उनका तलाक केस कोर्ट में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.