प्रदेश 72 लाख मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान खाते में नहीं

Updated on 26-11-2022 04:52 PM

 भोपाल
 राज्य सरकार के करप्शन मुक्त भुगतान प्रणाली को फील्ड में काम कर रहे अफसरों की लापरवाही से पूरा नहीं होने दिया जा रहा है। यह स्थिति राज्य सरकार की योजनाओं के साथ केंद्र की मनरेगा योजना के मामले में भी है जो कोरोना संक्रमण के बुरे दौर में केंद्र व राज्य सरकार की प्रशंसा पाने वाली स्कीम में गिनी जाती रही है।

स्थिति यह है कि फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों ने मनरेगा के 72 लाख एक्टिव लेबर का भुगतान सीधे खाते में आने से रोक रखा है जबकि सरकार इसके लिए करीब साढ़े छह साल से निर्देश दे रही है।

जिलों में पदस्थ अधिकारियों को मनरेगा मजदूरों के खाते आधार से लिंक कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखे गए हैं लेकिन 1.09 करोड़ एक्टिव मनरेगा मजदूरों में से सिर्फ 37.86 लाख श्रमिकों के खाते आधार लिंक किए गए हैं और उनके खातों में सीधे मजदूरी का भुगतान हो रहा है।

कई पत्र लिखे

मनरेगा योजना में नरेगा साफ्ट में जॉबकार्ड धारक श्रमिकों के आधार नम्बर दर्ज करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा सभी जिलों के कार्यक्रम समन्वयक और अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयकों को एक अगस्त 2016 को दिए गए थे।

इसके बाद से लगातार पत्र लिखकर यह काम पूरा करने के लिए कहा जाता रहा है लेकिन एक्टिव लेबर के विरुद्ध की गई आधार सीडिंग का प्रतिशत 93.39 और आधार आधारित भुगतान का प्रतिशत 32.18 प्रतिशत तक ही अब तक पहुंच पाया है।

जिलेवार की गई आधार सीडिंग में भी सिंगरौली, दमोह, भिंड, निवाड़ी और सागर जिलों में एक्टिव लेबर की तुलना में आधार सीडिंग का प्रतिशत 90 से कम है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसमें सुधार के लिए लिखा है।

इसमें कहा गया है कि 3.15 लाख श्रमिकों के परिवार बंटने और 18724 श्रमिकों का पलायन हो जाने के से बनाए गए नवीन जॉबकार्ड में आधार सीडिंग प्रविष्टि नहीं हो पा रही है। इसलिए इसे जल्द दुरुस्त कराने का काम किया जाए।
दिसंबर तक का दिया समय

सूत्रों के अनुसार प्रदेश में एक करोड़ 9 लाख 91 हजार श्रमिकों के आधार सीडिंग का काम किया जा चुका है और अभी भी 7.78 लाख श्रमिकों का आधार सीडिंग का काम बाकी है। इसमें से 37.86 लाख श्रमिकों को ही आधार नम्बर फीड किए जाने के बाद सीधे उनके खाते में भुगतान की राशि भेजी जा रही है। मनरेगा परिषद ने इस पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए सभी जिलों को दिसम्बर तक का समय तय किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.