Pennar Industries को मिला 702 करोड़ रुपये का ऑर्डर, रॉकेट बना शेयर

Updated on 16-08-2023 03:18 PM
नई दिल्ली: बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट रही। सेंसेक्स में 0.21 परसेंट और निफ्टी में 0.31 परसेंट की गिरावट आई। बाजार में अभी मंदड़िए हावी हैं और यह उतारचढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। इंडिया वीआईएक्स में 3.67 परसेंट की तेजी आई है। बाजार में गिरावट के बावजूद पेन्नार इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pennar Industries Limited) का शेयर 8.31 फीसदी की तेजी के साथ 96.30 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी 5.4 गुना तेजी आई है। यह इस बात का प्रतीक है कि निवेशकों के बीच इसकी भारी मांग है। तकनीकी नजरिए से देखें तो 16 अगस्त को इसका 200 दिन का मूविंग एवरेज 69.96 रुपये है जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 81.25 रुपये है। अभी इसकी कीमत 93.55 रुपये है। हालिया क्रॉसओवर के साथ इसका 50 दिन के मूविंग एवरेज 200 दिन के डीएमए से ऊपर चला गया है। यह इस बात को दिखाता है कि आने वाले दिनों में इसमें काफी तेजी आ सकती है। इसकी कीमत 100 रुपये से कम है और यह उन निवेशकों के लिए अच्छा मौका है जो स्मॉलकैप स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं।

14 अगस्त, 2023 को पेन्नार इंडस्ट्रीज को 702 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। इनमें इनलैंड कंटेनर डिपो, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग्स, रेलवे, स्टील, ट्यूब्स और एसेंट बिल्डिंग्स के ऑर्डर शामिल हैं। कंपनी की योजना अगली दो तिमाहियों में ये ऑर्डर पूरा करने की योजना है। कंपनी को कई सेक्टरों की दिग्गज कंपनियों से ऑर्डर मिले हैं। इमें टाटा पावर, सेंट गोबेन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, गोदरेज बॉयस, अशोक लीलेंड्स, यामाहा, एमरसन, हिंडाल्को और किर्लोस्कर टोयोटा शामिल हैं। ये ऑर्डर रेलवे और स्टील जैसे सेक्टर्स में पेन्नार इंडस्ट्रीज की मौजूदगी दिखाते हैं।

इसके अलावा कंपनी को पैटन इंडरनेशनल, इंटरॉल इंडिया, आरएसबी ट्रांसमिशंस, जीएआई ऑटो, स्कॉट इंडस्ट्रीज, एलएमडब्ल्यू, नैश इंडस्ट्रीज, ओरिएंटल इलेक्ट्रिकल, इनोवा रबर्स, टोयोटा बोशोकू, सैन एंड सैन ऑटो, कोएट्ज टेक्नोलॉजीज, वर्द्धमान, कुमार पीयूष और स्टील ट्यूब इन्वेस्टमेंट से भी ऑर्डर मिले हैं। पेन्नार इंडस्ट्रीज को बिजनस कई सेक्टरों में फैला है। कंपनी प्रीसिशन इंजीनियरिंग प्रॉडक्ट्स, प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग सिस्टम्स बनाने के साथ-साथ हाइड्रॉलिक्स और वेयरहाउसिंग सॉल्यूशंस भी देती है। इसमें भारी बाइंग एक्टिविटी दिख रही है और पिछले तीन साल में इसमें 469 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर नजर रखी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.