पेनी स्टॉक ने किया एक महीने में पैसा डबल, 10 रुपये से कम कीमत का यह शेयर बना रॉकेट

Updated on 02-04-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: नए वित्त वर्ष के पहले दिन एक अप्रैल को शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। वहीं बुधवार को इसमें कुछ सुधार दिया। हालांकि स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर पर इस गिरावट का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। गिरावट से अलग इनमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। ऐसा ही एक शेयर स्टॉक मार्केट में बुलिश बना हुआ है। इसमें लगातार तेजी आ रही है। बुधवार को भी इसमें मार्केट खुलते ही 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस पेनी स्टॉक की कीमत 10 रुपये से कम है।इस पेनी स्टॉक का नाम स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड (Swadeshi Industries & Leasing Ltd) है। बुधवार को इस पेनी स्टॉक में मार्केट खुलते ही तेजी आ गई। इस शेयर में पिछले कई दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे यह शेयर करीब 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 6.26 रुपये पर पहुंच गया। यानी 10 रुपये से कम कीमत का यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है।

एक महीने में दोगुना पैसा

इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों को दोगुना रिटर्न दे दिया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 3.06 रुपये थी। अब 6.26 रुपये है। ऐसे में एक महीने में इसका रिटर्न 104.58% रहा है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज आपकी वह रकम बढ़कर 2.04 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी एक साल में आपको एक लाख रुपये के निवेश पर एक लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हो चुका होता।

एक साल में छप्परफाड़ रिटर्न

एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसकी कीमत 2.10 रुपये थी। यानी तब से लेकर अब तक देखें तो इसका रिटर्न करीब 200 फीसदी रहा है। एक साल में इसने एक लाख रुपये को 3 लाख रुपये में बदल दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.