करीना कपूर को लोगों ने सैफ अली से शादी न करने की दी थी नसीहत, फिर सास शर्मिला टैगोर ने दी थी बहू को हिम्मत

Updated on 12-09-2023 07:00 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' में दिखाई देंगी। लेकिन उसके पहले वह एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने कई सारे सवालों के जवाब दिए, जो बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी और करियर के बारे में भी काफी कुछ बताया है। कहा कि उनकी सास शर्मिलाटैगोर ही थीं, जिन्होंने उनको सही सलाह दी थी। अब क्या कहा था और क्या हुआ था, आइए बताते हैं।

दरअसल, करीना कपूर ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। उस दौरान कइयों ने उन्हें नसीहत दी थी कि ऐसा मत करो नहीं तो करियर खत्म हो जाएगा। कोई कास्ट नहीं करेगा। लेकिन करीना कपूर ने शादी की और लोगों की दकियानूसी सोच को भी करारा जवाब दिया क्योंकि दो बच्चों की मां होने के बावजूद आज भी वह उतनी बड़ी स्टार हैं, जैसे शादी के पहले हुआ करती थीं।

करीना कपूर को मिलती थी नसीहत

करीना कपूर ने 'इंडियन एक्सप्रेस अड्डा' में बताया कि कैसे उन्हें शादी न करने की सलाह दी गई थी क्योंकि लोगों का दावा था कि उनके अच्छे-खासे करियक पर फुलस्टॉप लग जाएगा। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने दिल की सुनी और सैफ अली खान के साथ अपनी शादी के बारे में लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। उसने कहा, 'हर कोई ऐसा कह रहा था कि अगर तुमने शादी कर ली तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा और नुकसान होगा। मैं प्यार में पागल हो चुकी थी। मैंने सोचा कि यही ठीक है। अगर प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ऐसा कहेंगे कि मेरी शादी हो गई इसलिए मेरा करियर खत्म हो गया, तो मुझे लगता है कि यह शायद उनका नुकसान है। यह एक अजीब बात लगी। मैंने उन सब पर भरोसा नहीं किया और कहा देखते हैं क्या होता है। और मैंने बस यही किया।'

सास शर्मिलाटैगोर ने बढ़ाई हिम्मत

करीना कपूर ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें अपनी सास शर्मिला टैगोर से थोड़ा कॉन्फिडेंस मिला, जो खुद एक फेमस एक्ट्रेस हैं। अपनी सासू मां की तारीफ करते हुए, बेबो ने साझा किया कि सासू मां ने उनसे कहा था कि लोग जो कह रहे हैं उस पर विश्वास न करें और इसके बजाय खुद को चैलेंज करें। 'मेरी सास ने भी मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया क्योंकि उन्होंने दाग, वक्त जैसी शानदार फिल्में कीं और ऐसी खूबसूरत फिल्में जो उन्होंने सैफ के जन्म के बाद कीं। तो वह ऐसी थी, लोगों के बहकावे में न आओ कि मेकर्स आपको कास्ट नहीं करेंगे। वह कहती थीं कि खुद को चुनौती दो, उन्हें चुनौती दो और यह काम करेगा। और मैं इसके बारे में श्योर थी। मैं हमेशा अपनी लाइफ को बैलेंस करने के बारे में परेशान रहती थी कि मैं शादी के मामले में कैसे बैलेंस बनाऊंगी। मैं इसके बारे में सबसे अधिक चिंतित था क्योंकि मैंने सोचा था, मैं काम करना चाहती हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.