छत्तीसगढ़ की खाऊ सरकार से ऊब चुकी है जनता: अनुराग ठाकुर

Updated on 20-10-2023 04:28 PM

रायपुर। केंद्रीय खेल एवं सूचना- प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब इस भू-पे और खाऊ सरकार उब चुकी है। कांग्रेस ने जिस तरह से संसाधनों को लूटा है और प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है। छत्तीसगढ़ जो बहुत आगे जा सकता था, उसको पीछे की ओर धकेला है। अब छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा।

राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माना विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार, यहां खनन माफिया हो, शराब माफिया हो या फिर तबादला माफिया हो। हर माफियाओं की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति चाहती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दिल्ली की कांग्रेस का एटीएम नहीं बने, इसलिए अब छत्तीसगढ़ बर्दाशत नहीं करेगा। गौरतलब है कि अनुराग भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन दाखिल प्रक्रिया में बीजापुर में शामिल हुए।

भाजपा के पक्ष में है चुनावी माहौल
अनुराग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में जो चुनावी माहौल बना है, उसके पीछे कारण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता दी है, एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। किसानों से धान खरीदी के लिए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरी ओर जनता त्रस्त है, तुष्टिकरण से, सांप्रदायिकता से ऐसा लगता है। यहां की सरकार तुष्टिकरण से ग्रसित है, और देश भर में अगर सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर है, तो वह छत्तीसगढ़ में है।

अनुराग ने भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि आप कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची देखें। उसके बाद यह कांग्रेस का सवाल जरूर पूछिए। शायद कांग्रेस के पास जवाब नहीं होगा। छत्तीसगढ़ हमारा कई बार आना हुआ, सबका हुआ है और शायद पीड़ा कांग्रेस को यह हो रही है कि भाजपा के पास ऐसे चेहरे हैं, लेकिन कांग्रेस के पास भ्रष्ट चेहरे हैं।

प्रमोद तिवारी को नींद से जगाने आया
राज्यसभा सांसद के उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रमोद तिवारी जिस राज्य से आते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हाल हुआ है शायद उनको याद नहीं है। लोकसभा विधानसभा के चुनाव देखें, अमित शाह वहां के प्रभारी थे, तब 2014 में भी जीते और 2019 में भी जीते हैं। प्रमोद शायद सुबह-सुबह नींद से नहीं निकाल पाए हैं, इसलिए मैं उनको जागना चाहता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.