विद्युत जामवाल की हॉलीवुड डेब्यू 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर में उन्हें देख हैरान हैं लोग, कहा-पहचान में नहीं आ रहे

Updated on 12-12-2025 01:27 PM
विद्युत जामवाल की पहली हॉलीवुड फिल्म ' स्ट्रीट फाइटर' के टीजर ट्रेलर से उनकी झलक सामने आ गई है। इस फिल्म में एक्टर के लुक को देखकर सभी हैरान हैं। इस फिल्म के लिए विद्युत अब तक के सबसे अलग अवतार में दिख रहे हैं। फिल्म में उन्हें पहली झलक में पहचान पाना भी मुश्किल है।

मार्शल आर्ट्स के मास्टर विद्युत हॉलीवुड फिल्म ' स्ट्रीट फाइटर' में सस्पेंस भरे योगी वाले किरदार में हैं। उनके फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। टीजर ट्रेलर में विद्युत धालसिम बिना बालों के दिख रहे हैं। इस लुक में वो काफी गंभीर दिख रहे हैं और बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे। सोशल मीडिया उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

बेहद लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर बेस्ड

फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म इसी नाम की बेहद लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर बेस्ड है। टीजर ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने इस फिल्म के अन्य लीड किरदारों का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किए हैं।

मार्शल आर्ट वाले पोजिशन में नजर आ रहे

इस पोस्टर में विद्युत जामवाल क्लीन शेव्ड हेड में दिख रहे हैं और उनके चेहरे और माथे पर लाल रंग की धारियां नजर आ रही हैं। उनका पोज., गठीला शरीर, कपड़े और भारी मेटल्स वाले आदिवासी शैली के आभूषण उनके लुक को और उनके सस्पेंस वाले किरदार को और निखार रहे हैं। पोस्टर में विद्युत की आंखों में काजल है, भौंहें तनी हैं और वे मार्शल आर्ट वाले पोजिशन में नजर आ रहे हैं।

विद्युत को मार्शल आर्ट करते हुए दिखाया गया

इस टीजर ट्रेलर में विद्युत को मार्शल आर्ट करते हुए दिखाया गया है। धालसिम को फिल्म में आग में प्रवेश करने की क्षमता रखने वाले योगी के किरदार में पेश किया गया है। अब उनके इस लुक पर फैन्स तारीफें करते नहीं थक रहे। एक ने कहा- मैं फिदा हूं, आप इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, 'वाह, मुझे ये लुक बहुत पसंद आया। मानना पड़ेगा, इस लुक में आपके बाल थोड़े फीके लग रहे हैं, बालों के साथ ये और भी शानदार होता। ऐसा लग रहा है जैसे धालसिम को एक्शन में देख रहे हों, बस विद्युत जामवाल के मशहूर बाल गायब हैं!' एक और ने कहा, 'उसे वो हासिल करते देखना, जिसका वो हकदार है, इससे बढ़कर कुछ खास नहीं है... हमें आप पर बहुत गर्व है वीजे भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दें।'

फिल्म के बाकी किरदार

इस फिल्म में नोआ सेंटीनो और कैलिना लियांग भी हैं। कलाकारों में गुइल के रूप में कोडी रोड्स, वेगा के रूप में ऑरविले पेक, ब्लैंका के रूप में जेसन मोमोआ , जांगिफ के किरदार में ओलिवर रिक्टर्स, ई होंडा के रोल में हिरूकी गोटो, एम बाइसन के रोल में डेविड डस्टमलचियन, अकुमा के रोल में रोमन रेंस, डैन हिबिकी की भूमिका में एंड्रयू शुल्ज़, डॉन सॉवेज के रूप में एरिक आंद्रे, कैमी के रोल में मेल जर्नसन, जूली और अलेक्जेंडर के किरदार में रेना वलांडिंघम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.