Gadar 2 के विलेन Rumi Khan पर फूटा लोगों का गुस्सा, गाड़ी को किया डैमेज, एक्टर ने बयां किया डरावना मंजर

Updated on 19-08-2023 03:04 PM
टीवी एक्टर रूमी खान इस वक्त फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने एक पाकिस्तानी अफसर का किरदार निभाया है। 'गदर 2' में रूमी खान एक विलेन बने हैं। फिल्म की तो हर तरफ खूब चर्चा हो रही है, और यह बंपर कमाई भी कर रही है। लेकिन रूमी खान के लिए हाल ही 'गदर 2' मुसीबत बन गई। दरअसल लोगों को उनका 'गदर 2' में पाकिस्तानी अफसर का रोल निभाना पसंद नहीं आया। लिहाजा, उन्होंने एक्टर को घेर लिया और उनकी गाड़ी भी डैमेज कर दी।

Rumi Khan से जुड़े सोर्सेस ने इस बारे में हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि जब एक्टर मध्य प्रदेश स्थित अपने होमटाउन गए थे। वहां वह एक थिएटर में 'गदर 2' देखने गए। वहां फैंस की भारी भीड़ थी। रूमी खान को देखते ही, लोग उनकी तरफ बढ़ चले, और घेर लिया।

कार के शीशे पर मारना शुरू किया, घेर लिया

सोर्सेस ने बताया कि रूमी खान फिल्म देखने के बाद किसी तरह उस भीड़ से निकलकर अपनी कार तक गए, और उसमें बैठ गए। लेकिन कुछ लोगों ने उनकी कार के शीशे पर मारना शुरू कर दिया। रूमी खान तो सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन उनकी गाड़ी में कई जगह स्क्रैच पड़ गए। रूमी खान से जब बात की गई, तो उन्होंने इस घटना को डरावना बताया।


'बहुत डरावना था, लोग मेरे पीछे भाग रहे थे'

रूमी खान ने बताया, 'यह बहुत ही डरावना था। मुझे लगता है कि लोग खुद को फिल्म से जोड़ते हैं और प्रतिक्रिया देते हैं। मैंने फिल्म में एक विलेन का रोल निभाया है, और उन्होंने मुझे रियल में वैसा ही समझ लिया। मुझे यह भी अजीब लगता है कि अब भी, दर्शक यह समझने में असफल हो जाते हैं कि हम सिर्फ एक्टिंग करते हैं, और यह एक रोल है। मैंने पहले भी कई फिल्मों और टीवी शो में एक्टिंग की है। मैंने कई स्थितियों का अनुभव किया है। फैंस मेरे पास तस्वीरों के लिए आते हैं और बहुत करीब आने की कोशिश करते हैं। मैं उनके प्यार का सम्मान करता हूं और उन्हें तस्वीरें लेने की परमिशन देता हूं।'

रूमी खान बोले- प्यार है या लोगों की नफरत?

रूमी खान ने आगे कहा, 'लेकिन इस बार मैं सचमुच उलझन में था कि यह प्यार था या नफरत? कुछ लोगों ने तस्वीरें खींचने की कोशिश की और कुछ ने मुझे नेगेटिव रिएक्शन दिया, जैसे कि मैं असली विलेन हूं, जो पाकिस्तान से यहां भारत आया। मैं स्थिति को समझने में असफल रहा कि वास्तव में क्या हो रहा था। मैं अपनी कार में लौटने में कामयाब रहा और वो पीछे भागते रहे। मुझे चिंता थी कि किसी को चोट न पहुंचे। सौभाग्य से मेरी कार को छोड़कर सभी सुरक्षित थे। मैंने घर लौटने पर देखा की कार डैमेज हो गई थी, और कई स्क्रैच थे।'

Gadar 2 का कलेक्शन

'गदर 2: द कथा कंटीन्यूज' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, लव सिन्हा और गौरव चोपड़ा नजर आए। फिल्म ने रिलीज के 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.