Krutika Deo को लोगों ने समझ लिया था भिखारिन, एक्ट्रेस ने सुनाई Taali के शूट की दिल दहला देने वाली आपबीती

Updated on 22-08-2023 01:49 PM
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' हाल ही जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। इसमें ट्रांसजेंडर गौरी सावंत बनीं सुष्मिता की जितनी तारीफ हो रही है, उतनी ही उनके बचपन गणेश का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कृतिका देव की। कृतिका देव मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। लेकिन 'ताली' की शूटिंग के दौरान उन्हें किस मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा, यह कृतिका ने एक इंटरव्यू में बताया है। साथ ही खुलासा किया है कि 'ताली' के एक सीन शूट के दौरान एक आदमी ने उन्हें भिखारिन समझ लिया था और 10 रुपये भी दिए थे।

मालूम हो कि Taali ट्रांसजेंडर और सोशल एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत की जिंदगी पर आधारित है। वह सेक्स वर्करों के लिए भी काम करती हैं। इसमें उनके द्वारा झेली गई कठिनाइओं के साथ-साथ गणेश से गौरी बनने के दर्दभरे सफर को दिखाया गया है। 'ताली' में जहां गणेश का रोल Krutika Deo ने निभाया, वहीं Sushmita Sen ने श्रीगौरी सावंत का।

कृतिका देव ने बताया 'ताली' का मुश्किल सीन

कृतिका देव ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में बताया कि उनके लिए 'ताली' का सबसे मुश्किल सीन वह रहा था, जब गणेश को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है। उसी सीन को याद कर कृतिका बोलीं, 'हमने रियल लोकेशन पर हिडन कैमरों के साथ शूटिंग की थी। यह एक तरह का गोरिल्ला शूट था। सड़क पर मैं अकेली खड़ी थी। जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता, मैं भीख मांगने सड़क पर पहुंच जाती। एक आदमी ने मुझे 10 रुपये दिए और आशीर्वाद दिया।'

शख्स ने समझा भिखारिन, दिए 10 रुपये

कृतिका ने आगे बताया, 'उस घटना को याद कर अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसे सच में लगा कि मैं भीख मांग रही थी। यह मेरी एक्टिंग के लिए एक तरह से कॉम्प्लिमेंट था, पर वो जो फीलिंग थी, बहुत अजीब थी। हमारे डीओपी राघव सर ने कहा कि मैं वो 10 रुपये का नोट फ्रेम करवाकर रख लूं। मैंने अभी फ्रेम नहीं करवाया है, लेकिन वो नोट अभी भी मेरे पास है। फिर मुझे एहसास हुआ कि गौरी सावंत और न जाने उनके जैसी कितनी हैं, जिन्हें इस परिस्थिति से आज भी गुजरना पड़ता है। मुझे उसे स्वीकार करने में बहुत मुश्किल हुई।'

इस सीन में इमोशनल हो गई थीं कृतिका देव

कृतिका देसाई ने बताया कि जिन सीन्स में गणेश घर छोड़ देता है और फिर सेक्सॉलजिस्ट से जानकर मिलता है, वो भी काफी इमोशनल थे। वह बोलीं, 'किसी 15-16 साल के बच्चे को फैसला लेना बहुत मुश्किल होता है। मैंने वो इंटरव्यू सुने, जिनमें गौरी सावंत ने बताया कि जब उन्होंने घर छोड़ा तो जेब में सिर्फ 50 रुपये थे। नंदू माधव सर को धन्यवाद कि मैं उस सीन को अच्छे से करने में कामयाब रही। फिर कुछ जादुई हुआ। जैसे ही टेक खत्म हुआ, हमने एक-दूसरे को आंसू भरी आंखों से देखा और शुक्रिया अदा किया। मुझे उनका सपोर्ट मिला। एक-दूसरे को देखा और एक-दूसरे को धन्यवाद दिया। मुझे उनसे समर्थन मिला और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें मेरे द्वारा किये गए आंदोलन से कुछ प्रेरणा भी मिली। ताली एक बहुत ही संतोषजनक अनुभव रहा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.