भदभदा बस्ती के लोग बोले- चार पीढ़ियों से रह रहे हैं, मर जाएंगे, लेकिन घर नहीं मिटने देंगे

Updated on 21-02-2024 12:30 PM
भोपाल। जब 12 साल की थी, तो इस बस्ती में ब्याह के आइ थी। अब 88 वर्ष की हो गई हूं, मेरी चार पीढ़ियां यहीं पर पली-बढ़ीं। अब अचानक प्रशासन हमें हटाना चाह रहा है। कहीं जगह नहीं बताई, हम कहां जाएं। यदि सरकार हटाती है, तो इसी तालाब में डूब कर मर जाउंगी, लेकिन यहां से हटूंगी नहीं। यह कहना है भदभदा बस्ती में रहने वाली प्रेम बाई की। जब उनसे बात की गई, तो उन्होंने यह दर्द बयां किया। इनके पति 90 वर्षीय चुन्नी लाल खरे बीमार रहते हैं। 15 लोगों का परिवार है। अब इन्हें चिंता सता रही है, कि अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं।

386 घरों को खाली करने के नोटिस

बता दें कि यहां 386 घरों को खाली करने का नोटिस दिया गया है। जबसे नगर निगम का अमला बस्ती में पहुंचा है, घर टूटने के डर से कई लोगों ने भोजन-पानी छोड़ दिया है। इधर बिजली-पानी पहले ही बंद कर दी गई है। लेकिन रहवासियों ने घर खाली करने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन रहने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता, घर खाली नहीं करेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से बस्ती में दो होर्डिंग भी टांगे गए हैं। जिसमें लिखा है कि मंगलवार की शाम तक लोग खुद अपना सामान लेकर नहीं गए तो बुधवार की सुबह प्रशासन बलपूर्वक सभी घर खाली करवाएगी।

पहले पट्टे दिए, अब हटाने की तैयारी

रहवासियों ने बताया कि वर्ष 2006 में सरकार ने उन्हें पट्टे दिए हैं। लेकिन अब घर के बाहर लगे सरकारी माइक पर बार-बार हिदायत दी जा रही है कि सभी रहवासी घर खाली करें। यह सुन-सुन कर यहां के 1500 से अधिक रहवासी परेशान हो रहे हैं। हालांकि इनको शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने 50 कम्युनिटी हाल आरक्षित कर दिए हैं। लेकिन मंगलवार को एक भी परिवार वहां नहीं गया।

मासूम रो-रोकर मांग रहे मदद

भदभदा बस्ती में एक आंगनबाड़ी भी है। जिसमें छह वर्ष तक के 130 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। लेकिन जब से यहां एनजीटी के निर्देश पर मकान खाली करने की चेतावनी दी गई है। बच्चों ने आंगनबाड़ी जाना बंद कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि जिस घर में जा रही हूं, सभी उम्मीद की नजर से मुझे देख रहे हैं कि घर टूटने से बचा लूं, लेकिन मैं भी कुछ नहीं कर सकती। बच्चे रो-रो कर मुझसे मदद मांग रहे हैं।

तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर रहवासी

बीते पांच दिन पहले नगर निगम ने यहां रहवासियों के घर पर लगा नल कनेक्शन काट दिए। यहां पीने के पानी का अन्य कोई साधन नहीं है। ऐसे में लोग तालाब के गंदे पानी को छानकर पी रहे हैं। यही बच्चों और बुजुर्गों के साथ बीमार लोगों को भी पिलवा रहे हैं। इधर कलेक्टर के निर्देश पर बस्ती का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। जिससे रात के अंधेरे में सानिया खान नाम की गर्भवती महिला घर में गिर गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आयुक्त ने दोपहर दो बजे बुलाई आपात बैठक

भदभदा बांध के कार्यालय में मंगलवार की दोपहर दो बजे नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. ने निगम अधिकारियों के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। जिसमें पुलिस के डीसीपी और तहसीलदार के साथ अतिक्रमण हटाने की योजना पर चर्चा हुई। इसमें अपर आयुक्त विनीत तिवारी के साथ निगम के जलकार्य, अतिक्रमण, राजस्व और स्वास्थ्य समेत अन्य शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर को घेरा

मंगलवार शाम कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भी भदभदा बस्ती पहुंचे। जहां पहले से निगम आयुक्त, अपर आयुक्त सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेना शुरू की, तभी सड़क पर बस्ती की महिलाएं एकत्रित हो गईं और चक्काजाम कर दिया। बैठक से बाहर निकले अधिकारियों ने बस्ती के रहवासियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि प्रति घर को 50 हजार रुपये की मदद करेंगे और हाउसिंग फार आल के तहत आवास लेने पर 30 हजार की सबसिडी भी दिलाएंगे। लेकिन रहवासियों उनकी एक न सुनी। जिसके बाद पुलिस आयुक्त हरिनारायनाचारी मिश्र को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पुलिस बल भेजा। तब जाकर अधिकारियों के वाहनों को बस्ती से बाहर जाने का रास्ता मिला।

बड़ा तालाब के पास स्थित भदभदा बस्ती के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार को की जाएगी। इससे पहले रहवासियों को खुद से अपने घर खाली करने का अवसर दिया जा चुका है। प्रशासन द्वारा रहवासियों को पीएम आवास में लोन दिलाने में मददे करने, गृहस्थी का सामान शिफ्ट कराने, अस्थायी रूप से वैकल्पिक स्थल सहित अन्य विकल्प दिए गए हैं।

- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.