भोपाल में सीवर से परेशान लोगों ने बजाई थाली:गौरीशंकर परिसर के रहवासी सड़क पर उतरे; बोले- एक साल से परेशान

Updated on 23-12-2024 01:40 PM

भोपाल के गौरीशंकर परिसर कॉलोनी में रविवार को बड़े-बच्चे सड़क पर उतरे। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने थाली बजाई और निगम के जिम्मेदारों को नींद से जगाया। उनका कहना था कि एक साल से सीवेज की परेशानी है। सफाई नहीं होने से गंदगी ही गंदगी है। इस कॉलोनी में 8 हजार लोग रहते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर तिवारी की मौजूदगी में कॉलोनी के लोगों ने थाली बजाई और प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। खास बात ये है कि प्रदर्शन में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। जिन्होंने हाथों में थाली ले रखी थी और उसे बजा रहे थे।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने की मांग उठा रहे

गौरीशंकर परिसर कॉलोनी में सीवेज की सबसे बड़ी परेशानी है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने के लिए गौरीशंकर कौशल आवासीय परिसर रहवासी रखरखाव सहकारी समिति एक साल से निगम से गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण नाराज लोग रविवार को सड़क पर उतर गए।

एक एकड़ जमीन पर भर गया गंदा पानी

कॉलोनी में कुल 1976 आवास हैं। यहां ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से सीवेज का गंदा पानी खुले में भर रहा है। आवासों के नीचे भी ओवरफ्लो होकर पानी बह रहा है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन देने के पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। करीब एक एकड़ जमीन में पानी भर गया है।

खुले में पेशाब करने पर चालान बन जाता है समाजसेवी तिवारी ने बताया, एक तरफ खुले में पेशाब करने पर निगम चालान कर देता है, लेकिन निगम में स्थानांतरित इस कॉलोनी की बहुत बुरी दुर्दशा हो रही है। जगह-जगह कचरा के ढेर भी लगे हुए हैं। यह कॉलोनी वार्ड नंबर 85 में आती है। जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.