चारू असोपा को लोग नहीं दे रहे थे किराए पर घर, अकेली बेटी की मां होना बन गई सबसे बड़ी मुसीबत

Updated on 29-04-2023 08:44 PM
'मेरे अंगने में' फेम एक्ट्रेस चारू असोपा हर रोज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो बेटी जियाना के साथ अकेली रहती हैं और एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लिए घर ढूंढने की मुसीबत के बारे में बात की। चारू के किराए के घर की तलाश भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन एक्ट्रेस ने बेटी के साथ मुंबई में एक घर खोजने की मुश्किलों को शेयर किया। चारू अब तक 1 बीएचके में रह रही थीं, अब 2 बीएचके में शिफ्ट हो रही हैं। हालिया बातचीत में उन्होंने शेयर किया, 'मुंबई में एक घर खोजने से लेकर शिफ्ट होने तक, यह आसान नहीं है। मैं घरों की तलाश कर रही थी और मेरे साथ कुछ बहुत अजीब हुआ। हर दिन मैं बाहर जा रही थी और एक घर की तलाश कर रही थी। यह बहुत हेक्टिक था।'

Charu Asopa ने ईटाइम्स से कहा कि घर खोजने की राह आसान नहीं थी क्योंकि वह एक एक्ट्रेस हैं और अब एक सिंगल मदर भी हैं। आपको बता दें कि वह पिछले साल से पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं और उनकी एक बेटी ज़ियाना है, जो 15 महीने की है। उन्होंने कहा, 'दो चीजें हैं, पहली आप एक एक्ट्रेस हैं और दूसरी सिंगल मदर। वो भी एक दिक्कत है। अगर मुंबई में एक्टर्स को घर नहीं मिलेगा, तो और कहां से मिलेगा?'

सिंगर मदर होने के लिए घर नहीं मिल रहा था

इस तरह की स्थिति का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर चारू ने खुलासा किया, 'मैंने इसे एक सिंगल मदर के रूप में सामना किया है। मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत अजीब लोग थे। उन्हें पता चला कि मैं एक सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी। यह उन्हें सही नहीं लगा।' चारु को घर बदलने की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि उनकी बेटी जियाना तेजी से बड़ी हो रही है।

कपड़े पहनने पर भी भन्नाईं चारू

चारू ने आगे कहा, 'ये बहुत छोटा सा घर है। मैं वन बीएचके में रहती हूं। पहले मुझे लगता था कि यह मेरे और जियाना के लिए परफेक्ट है। लेकिन अब मुझे लगता है कि जियाना ने चलना शुरू कर दिया है। वह बिना कुछ देखे दौड़ती है और उसे चोट लग सकती है। मैं एक बहुत बड़े घर में शिफ्ट नहीं हो रही हूं, लेकिन यह कम से कम 2 बीएचके है, जहां एक कमरा है जो उसके खेलने के लिए हो सकता है।' इंटरव्यू में चारू ने सिंगल मदर होकर रिवीलिंग कपड़े पहनने के फैसले का सामना करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग भद्दे कमेंट्स लिखते हैं, जिससे उन्हें हैरानी होती है कि ये किस मानसिकता से आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.