अरुण साव को विधानसभा में हराकर जनता करारा जवाब देगी: कांग्रेस

Updated on 19-10-2023 04:09 PM
रायपुर ।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोरमी की जनता को पता है अरुण 100 एक निष्क्रिय सांसद है जिनकी बतौर सांसद कोई उपलब्धि नहीं है।

लोरमी की जनता आज दुःखी है कि सांसद के रूप निष्क्रिय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर लोरमी की जनता के जख्मों पर भाजपा ने नमक छिड़का है। अरुण साव कभी भी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में खड़े नहीं हुए हैं बिलासपुर में ट्रेन रद्द की गई बिलासपुर से चलने वाली हवाई सेवा को बन्द किया गया तब भी अरुण साव मौन थे। कोविड कॉल के दौरान भी जनता को किसी प्रकार से मदद नही की। मोदी सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव सौतेला व्यवहार की तब भी अरुण साव मौन थे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोरमी की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों से खुश है किसान आर्थिक रूप से सक्षम हुए हैं भूपेश सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत, एससी वर्ग को 13 प्रतिशत, एसटी वर्ग को 32 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को चार प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देने 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया तब यही बीजेपी राजभवन की आड़ में उस विधेयक को रुकवा कर आरक्षित वर्गों के हित को बाधित किया है कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को संख्या के आधार पर उनके अधिकार देने के लिए जातिगत जनगणना करने की मांग केंद्र सरकार से की तब भी ओबीसी वर्ग के नेता होने का दावा करने वाले अरुण साहू मौन रहे और ओबीसी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय पर चुप रहे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा से कोई भी नेता छत्तीसगढ़ आ जाए जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी लोरमी ही नहीं प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में भी भाजपा की प्रत्याशी की हालत पतली है भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही स्वीकार नहीं कर रहे हैं भाजपा में भगदड़ मची हुई है इस्तीफों का दौर चल रहा है अरुण साव की लोरमी में करारी हार होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.