जनजातीय संग्रहालय में मालवी गायन और पुरुलिया छाऊ की प्रस्तुति, भारत भवन में कथक नृत्यरूप का उठाएं आनंद

Updated on 26-08-2023 12:40 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 26 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

धार्मिक अनुष्ठान - पंचशील नगर जिनालय में धार्मिक अनुष्ठान सुबह सात बजे से।

विज्ञान कार्यशाला - हाई स्कूल स्तर के शिक्षकों के लिए आंचलिक विज्ञान केंद्र में हैंड्स आन साइंस डेमोस्टेशन वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुबह 11 बजे से नेशनल अवार्ड विनर विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार विज्ञान से जुड़ी जरूरी जानकारियां देंगे।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति 'चिराटे' को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है। इसी तरह होटल ताज लेक फ्रंट में चित्रकार और पुरातत्ववेत्ता स्व सचिदा नागदेव द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी रंगस्मृति का आयोजन किया जा रहा है। होटल के प्रथम तल में प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक देखा जा सकता है।

सावन शिल्प मेला - गौहर महल में इन दिनों सावन शिल्प मेला चल रहा है। यहां से आप अनेक तरह के हाथ से निर्मित शिल्प एवं साड़ियां, सूट मटेरियल आदि खरीद सकते हैं। यह मेला 28 अगस्त तक चलेगा। इसे दोपहर 01 से रात 09 बजे तक देखा जा सकता है।

श्रावण मेला - भोपाल हाट परिसर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा श्रावण मेला का आयोजन किया जा रहा है। मप्र के विभिन्न जिलों केस्वसहायता समूह अपने उत्पाद यहां लेकर आए हैं। समय दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक है।

हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें प्रभु श्रीनाथजी हरी-भरी डालियों से बने झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। समय - शाम साढ़े छह बजे।

संभावना समारोह - मप्र जनजातीय संग्रहालय में प्रत्येक शनिवार को नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि 'संभावना' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज शाम उज्जैन की सुनीता गांगुलिया एवं साथी कलाकारों द्वारा मालवी गायन एवं पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ चौधरी एवं साथी कलाकारों द्वारा पुरुलिया छाऊ की प्रस्तुति दी जाएगी। संग्रहालय के सभागार में आयोजित यह गतिविधि शाम सात बजे से होगी, जिसमें प्रवेश निश्शुल्क है।

बादल राग समारोह - भारत भवन में बादल राग समारोह का आयोजन 24 से 27 अगस्त किया जा रहा है। आज समारोह के तीसरे दिन शाम सात बजे विशाल कृष्ण द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 7:40 बजे कुमकुम धर द्वारा परिकल्पित और निर्देशित कथक नृत्यरूप पंच महाभूतम की प्रस्तुति दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.