अतीक अहमद की हत्या की को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पूर्व जज की निगरानी में जांच की मांग

Updated on 17-04-2023 05:53 PM
नई दिल्ली : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में याचिका दायर पुलिस हिरासत में अतीक और उसके भाई की हत्या की जांज की मांग की गई है। दायर याचिका में इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज से कराने की मांग भी की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से हुई मुठभेड़ों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग भी की गई है। गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

2017 के बाद यूपी में 183 एनकाउंटर

एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में 2017 के बाद से हुई 183 एनकाउंटर की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन करने की मांग की है। यूपी में एनकाउंटर को लेकर, उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया था।उन्होंने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या के बारे में भी जांच करने की मांग की है, जिनकी पुलिस की मौजूदगी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वकील विशाल तिवारी ने अपनी जनहित याचिका में फर्जी मुठभेड़ों का खुलासा करने के लिए निर्देश देने की भी मांग की है। इसके अलावा सीबीआई को साल 2020 में कानपुर बिकरू एनकाउंटर की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें एनकाउंटर में विकास दुबे और उसका सहयोगी मारे गए थे। इस मामले में जांच आयोग सबूतों को दर्ज नहीं कर पाया था। इसकी गैरमौजूदगी में ही जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.