राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल, सरकार पिघली तो 16 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, जानिए कितने घटेंगे डीजल के दाम

Updated on 13-09-2023 02:47 PM
जयपुर : राजस्थान में लोग इस समय पेट्रोल पंप बंद (petrol pump strike rajasthan) रहने से परेशान हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की है। इन्होंने 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोलियम पदार्थों पर ज्यादा वैट (VAT on petrol in Rajasthan) के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने दो दिन का बंद रखा है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। डीलर्स का कहना है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप संचालकों ने डिपो से पेट्रोल-डीजल की खरीद भी बंद कर दी है।

अरबों का नुकसान

पेट्रोल-पंप संचालकों की इस दो दिन की हड़ताल से राज्य सरकार को बड़ा नुकसान होने वाला है। 2 दिन की इस हड़ताल में करीब 16 घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इस दौरान कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, सुबह और देर शाम पेट्रोल पंप खुल जाने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।


सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अनुसार पेट्रोल-डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वेट राजस्थान सरकार वसूल रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में पेट्रोल और डीजल राजस्थान से 8-12 रुपये सस्ता मिलता है। एसोसिएशन की मांग है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट पंजाब के समान किया जाए। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट काफी अधिक है। गुजरात में पेट्रोल पर 13.70 फीसदी वैट है। दिल्ली में यह 19.40 फीसदी, पंजाब में 13.77 फीसदी और हरियाणा में 18.20 फीसदी है। वहीं, राजस्थान में सबसे अधिक 31.4 फीसदी वैट है।


डीलर्स को हो रहा नुकसान

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है। यहां इन उत्पादों की कीमतें पड़ोसी राज्यों से अधिक है। ऐसे में बॉर्डर जिलों के लोग पड़ोसी राज्यों में जाकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। डीलर्स ने कहा कि गुजरात से निकलने वाला ट्रक फुल डीजल भरवाकर और एक एक्स्ट्रा ड्रम में डीजल लेकर चलता है। वह दिल्ली जाकर वापस डीजल भरवा लेता है। जबकि वह करीब 80 फीसदी रास्ता राजस्थान में तय करता है।

16 रुपये सस्ता हो जाएगा पेट्रोल

एसोसिएशन ने कहा कि वैट घटाया जाए तो राजस्थान में पेट्रोल 16 रुपये और डीजल 11 रुपये सस्ता हो जाएगा। इससे पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर पर आ जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.