पीजी : प्रवेश के लिए 10 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन:इंटरव्यू 16-17 जुलाई को; लेकिन किस तरह होगा ये बताया ही नहीं

Updated on 08-07-2025 12:30 PM

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय और निजी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। विभाग ने पीजी में सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण के तहत पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 जून तय की गई थी। अब छात्रों के लिए सोमवार से दोबारा ऑनलाइन लिंक खोल दी गई है। छात्र 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से कई छात्रों को राहत मिली है, जो समय पर पंजीकरण नहीं कर पाए थे। यह संशोधित शेड्यूल हाईकोर्ट के आदेश के पालन में जारी किया गया है। इंटरव्यू विश्वविद्यालय स्तर पर होने हैं, लेकिन अभी भी विभाग की ओर से इंटरव्यू की योजना जारी नहीं की गई है। जिससे छात्रों और विश्वविद्यालय को पता चल सके कि इंटरव्यू कितने अंक का होगा, इसमें पूछा क्या जाएगा, क्वालिफाइंग मार्क्स क्या होंगे। ऐसे में छात्र और कॉलेज फिर से कोर्ट पहुंच सकते हैं।

11 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन

आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अनुसार, छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन 11 जुलाई तक किया जाएगा। जिन छात्रों ने मेजर और माइनर विषयों के अलावा अन्य विषयों में आवेदन किया है, उन्हें इंटरव्यू की सूचना 14 जुलाई को दी जाएगी। इन छात्रों के इंटरव्यू 16 और 17 जुलाई को होंगे और उसी दिन विश्वविद्यालय द्वारा पोर्टल पर अंक दर्ज किए जाएंगे।

21 जुलाई को सीट अलॉटमेंट

 इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद सीएलसी चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित होंगे, वे 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे। तय समय-सीमा में फीस जमा न करने वालों का प्रवेश अमान्य माना जाएगा।

छात्रों को नहीं मिला था समय, गए थे हाई कोर्ट अंडर ग्रेजुएट (यूजी) स्तर पर पढ़े मेजर और माइनर विषयों को छोड़कर अन्य विषय करने के लिए प्रवेश परीक्षा कराने का प्रावधान किया गया है। प्रवेश परीक्षा नहीं हो सकी, इसलिए अब इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा 28 जून को शेड्यूल जारी किया गया था। इंटरव्यू 10 और 11 जुलाई को होने थे। पंजीकरण के लिए भी छात्रों को समय नहीं मिला। इसलिए यह मामला कोर्ट पहुंच गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.