फिलिपींस और मोरक्को ने भी अपनाया आधार जैसा सिस्टम

Updated on 23-03-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: देश के नागरिकों की डिजिटल पहचान का जरिया बना आधार (Aadhar) अब ग्लोबल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत से सहायता लेकर फिलिपींस और मोरक्को ने अपने यहां इस सिस्टम को शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, अन्य 8 से 10 देश अपने यहां आधार जैसा सिस्टम लागू करने के लिए भारत से विचार-विमर्श कर रहे हैं। भारत में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI दुनिया के तमाम देशों को डिजिटल पहचान दिलाने में मदद कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन देशों में आधार जैसा सिस्टम लागू करने पर विचार-विमर्श चल रहा है, उनमें सिंगापुर, ब्राजील, मेक्सिको, वियतनाम, केन्या, श्रीलंका, नेपाल अहम हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिलिपींस और मोरक्को ने IIIT बेंगलुरु और मॉड्युलर ओपन सोर्स आईडेंटिफिकेशन प्लैटफॉर्म (MOSIP) से समझौता करके अपने यहां आधार जैसे सिस्टम पर काम शुरू कर दिया है।

भारत से मदद मांग रहे हैं कई देश


आधार के 5 सूत्री अजेंडे में इंटरनैशनल डिजिटिलाइजेशन प्रमुख हिस्सा है। इसी के तहत दुनिया के 8 से 10 शहर भारत के संपर्क में आकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। ये देश चाहते हैं कि भारत की तरह वे कैसे अपने नागरिकों को डिजिटल पहचान दिलाने वाला नंबर शुरू कर सकें। कई देशों ने जानना चाहा है कि कैसे इस तकनीक को बनाया और इस्तेमाल किया जाता है। भारत ने अपने प्रत्येक नागरिक को डिजिटल पहचान दिलाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, कई देश अभी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए हैं और भारत जैसी डिजिटल पहचान के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।

प्राइवेट सेक्टर में आधार की तैयारी


सरकारी योजनाओं के साथ अब आधार का इस्तेमाल प्राइवेट सेक्टर की योजनाओं में भी करने पर काम चल रहा है। टेलिकॉम कंपनियों के अलावा, इंश्योरेंस कंपनियां, पेंशन फंड्स, नॉन बैंकिंग फाइनैंशनल कंपनी भी इसे इस्तेमाल के लिए सामने आई हैं। करीब 300 से 400 कंपनियां ऐसी हैं, जो जिंदगी को आसान बनाने के लिए आधार का इस्तेमाल करना चाहती हैं। भारत में आधार के जरिए ही डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर और मनरेगा जैसी 700 स्कीम चल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.