हरियाणा में पिकअप ने लोगों को कुचला, 6 की मौत:सभी महिलाएं

Updated on 26-04-2025 12:49 PM

हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे।

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। सूचना के बाद फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया। वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

एक्सप्रेसवे पर सफाई करते वक्त कुचला जानकारी के मुताबिक इब्राहिमबास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चला हुआ है। ठेकेदार ने पिनगवां खंड के गांव खेड़ली कलां के लोगों को इस काम में लगाया हुआ है। शनिवार सुबह 11 लोग सफाई करने के लिए पिकअप गाड़ी से उतर रहे थे, इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया।

कई शवों के 2 टुकड़े हुए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 1 पुरुष समेत 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लाशें बिखरी दिखीं। कई शवों के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गाड़ी का ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी वहीं हादसे के बाद टक्कर मारने वाली पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2025
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को रामगोपाल ने दिल्ली में कहा,…
 26 April 2025
बाड़मेर के युवक और उसके परिवार को सिक्योरिटी एजेंसियों ने अटारी बॉर्डर से लौटा दिया। परिवार पाकिस्तान के अमरकोट शहर जाने के लिए निकला था।दरअसल, जिले के इंद्रोई गांव के…
 26 April 2025
हरियाणा में करनाल के लेफ्टिनेंट पति विनय नरवाल की अंतिम विदाई पर पत्नी हिमांशी बेहद भावुक हो उठीं। वह करीब 27 सेकेंड तक विनय के चेहरे को निहारती रहीं। जब…
 26 April 2025
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले…
 26 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए। मैं PM मोदी से अपील करता…
 26 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस…
 26 April 2025
हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो…
 26 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने शनिवार को करीब…
 25 April 2025
ओडिशा में अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 नेवी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। खुर्दा पुलिस ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। एक अफसर…
Advt.