अब चीरा नहीं लेजर से होगी पाइल्स, फिशर की सर्जरी, बीएमएचआरसी में आई लेजर डायोड मशीन

Updated on 08-11-2023 11:57 AM
भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में स्थित भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में पाइल्स, फिस्टुला, फिशर जैसी व्याधियों से पीड़ित मरीजों के अब आधुनिक लेजर तकनीक से आपरेशन होंगे। इसके लिए आधुनिक तकनीक वाली एडवांस्ड लेजर डायोड मशीन यहां आ गई है। मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के सहायक महानिदेशक जगदीश राजेश ने इस मशीन को जनता को समर्पित किया।

हर माह 20-30 मरीजों की होती है सर्जरी

जगदीश राजेश ने कहा कि आइसीएमआर गैस पीड़ित मरीजों को बीएमएचआरसी में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएमएचआरसी में एडवांस्ड लेजर डायोड मशीन को उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक कदम है। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डा. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि यहां प्रतिमाह एनोरेक्टल बीमारियों के 25-30 मरीजों की सर्जरी होती है। ऐसे मरीजों के इलाज में यह मशीन बहुत लाभकारी साबित होगी। इससे उन्हें आपरेशन के बाद होने वाली जटिलताओं और दर्द से मुक्ति मिलेगी।

90 प्रतिशत तक दर्द कम होगा

बीएमएचआरसी के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. प्रमोद वर्मा ने बताया कि अब तक पाइल्स, फिस्टुला, फिशर, बवासीर जैसी बीमारियों में मरीजों की चीरा लगाकर सर्जरी की जाती थी। ऐसे में मरीज को पूरी तरह ठीक होने में 20 से 25 दिन का समय लगता था और सर्जरी के बाद भी मरीज को काफी दर्द होता था। मरीज को चार-पांच दिन अस्पताल में एडमिट रहना पड़ता था। हालांकि अब इस नई मशीन के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान चीरा नहीं लगाना पड़ेगा, लेजर के जरिये आपरेशन कर दिया जाएगा। इससे मरीज को सर्जरी के बाद होने वाला दर्द 90 प्रतिशत तक कम हो जाएगा और उसे सर्जरी के अगले ही दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.