मैहर में सेहत से खिलवाड़! बिना BIS सर्टिफिकेट लिए फैक्ट्री में हो रही थी वाटर पैकेजिंग, नजारा देख सन्न रह गई ISI टीम

Updated on 18-10-2024 11:54 AM
मैहरः मध्य प्रदेश के मैहर जिले में आईएसआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आईएसआई की टीम ने गुरुवार को मैहर के वार्ड नंबर 4 में स्थित वाटर प्लांट पर छापा मारा है। प्लांट में बीआईएस सर्टिफिकेट के बिना ड्रिंकिंग वॉटर पैकेजिंग होने के सबूत मिले। मौके पर मिले सबूत के आधार पर प्लांट को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही संचालक को नोटिस भी भेजा गया है।


दरअसल, मामला मैहर जिले के वार्ड नंबर 4 हरदुआ कला में शासकीय विद्यालय के नजदीक स्थित वाटर माउंटेन पैकेज ड्रिंकिंग वाटर का प्लांट है। इसका संचालन सुमित लालवानी नामक व्यक्ति करता है। इस प्लांट में गड़बड़ी को लेकर आईएसआई टीम को जानकारी मिली थी। उन्हें पता चला कि इस प्लांट में गुणवत्ता प्रमाण लिए आवश्यक बीआईएस सर्टिफिकेट लिए बिना वॉटर पैकेजिंग की जा रही है। वहीं, इस जानकारी के आधार पर आईएसआई ने गुरुवार को प्लांट पर छापा मारा है।

टीम ने प्लांट किया सीज


वहीं, जब टीम वहां पर जांच करने पहुंची तब प्लांट बंद था। लेकिन, फिर भी जांच करने पर वहां पर पैकेजिंग के सबूत मिल गए। इस पर एक्शन लेते हुए आईएसआई की टीम ने प्लांट संचालक को नोटिस जारी प्लांट को भी सीज कर दिया गया है।

बिना सर्टिफिकेट धड़ल्ले से चल रहा था प्लांट


गौरतलब हो कि पहले प्लांट को आईएसआई की तरफ से बीआईएस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। लेकिन, गुणवत्ता और तकनीकी कारणों के चलते प्लांट का सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया गया था। सिर्फ निरस्त ही नहीं बल्कि प्लांट के संचालक के उपर भारी जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि संचालक महोदय अपनी आदत से बाज नहीं आए। उन्होंने बिना किसी सुधार के प्लांट में धड़ल्ले से ड्रिंकिंग वॉटर की पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई करते रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.