पीएम मोदी को भ्रष्टाचार से बहुत नफरत नहीं, J&K के बारे में कुछ नहीं जानते, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राम माधव पर भी लगाया बड़ा आरोप

Updated on 15-04-2023 06:15 PM
नई दिल्ली: बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक यूं तो पद पर रहते हुए ही केंद्र सरकार पर हमलावर हो चुके थे, लेकिन अब रिटायरमेंट के बाद उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट द वायर को दिए इंटरव्यू में ऐसे-ऐसे दावे किए हैं जिससे बड़ा राजनीतिक बवंडर खड़ा हो सकता है। मलिक का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार से कोई खास नफरत नहीं है। इतना ही नहीं, मलिक का दावा है कि पीएम मोदी को कश्मीर के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री कश्मीर को लेकर गफलत में हैं और उन्हें कश्मीर के बारे में कोई ज्ञान नहीं है।'

पीएमओ का नाम लेकर पीएम के आसपास के लोग करते हैं करप्शन: मलिक

मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्रशासित प्रदेश बना देना गलत है और उसे तुरंत राज्य का दर्जा लौटाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पीएम मस्त हैं, बाकी भाड़ में जाए।' उन्होंने दावा किया कि अगस्त 2020 में उन्हें गोवा से हटाकर मेघालय भेजा ही इसीलिए गया था क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी को भ्रष्टाचार के कई मामलों को प्रदेश सरकार की तरफ से नजरअंदाज किए जाने की बातें बताई थीं। मलिक का दावा है कि पीएम के ईर्द-गिर्द के लोग ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वो अक्सर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम लेकर करप्शन करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सेफली (बिल्कुल बचते हुए) कह रहा हूं कि प्राइम मिनिस्टर को करप्शन से बहुत नफरत नहीं है।'

'मोदी और डोभाल ने पुलवामा हमले पर चुप रहने को कहा था'


मलिक ने यह सनसनीखेज दावा भी किया कि फरवरी 2019 में पुलवामा में जो आतंकी हमला हुआ था, उसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय की बहुत बड़ी गलती थी। सत्यपाल मलिक इस हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर के ही राज्यपाल थे। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पूर्व राज्यपाल का आरोप है कि पुलवामा हमला खासकर सीआरपीएफ और गृह मंत्रालय की अक्षमता और लापरवाही का नतीजा था। ध्यान रहे कि पुलवामा हमले के वक्त राजनाथ सिंह केंद्र सरकार के गृह मंत्री थे। मलिक ने दावा किया कि सीआरपीएफ ने अपने जवानों के लिए विमान मांगा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने देने से इनकार कर दिया। उसके बाद सीआरपीएफ ने जिस जिस सड़क से जवानों को भेजा, पहले वहां की अच्छे से पड़ताल नहीं की।

जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दावा है कि पुलवामा हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की थी और इस मामले पर किसी से ज्यादा नहीं बोलने की हिदायत दी थी। द वायर को दिए इंटरव्यू में मलिक ने यह भी कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने भी उनसे पुलवामा हमले पर चुपचाप रहने को कहा था। मलिक का आरोप है कि इसका मकसद चुनावों में सरकार और बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए पुलवामा हमले का सारा ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ना था, मुझे बाद में यह अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से 300 किलो आरडीएक्स लेकर गाड़ी जम्मू-कश्मीर के गांवों में 10-15 दिन घूमती रही और किसी को पता ही नहीं चला। यह खुफिया विभाग की बड़ी नाकामयाबी है।

महबूबा का प्रस्ताव क्यों ठुकराया था, मलिक ने बताया


मलिक ने महबूबा मुफ्ती पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। महबूबा ने बीजेपी से गठबंधन टूटने पर नवंबर 2018 में नई सरकार गठन के गठन का दावा किया था। लेकिन बतौर राज्यापल ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस सवाल पर मलिक ने कहा कि एक तरफ महबूबा ने नैशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के समर्थन का दावा किया था तो दूसरी तरफ एनसी ने उनसे (राज्यपाल से) विधानसभा भंग करने की मांग कर डाली क्योंकि पार्टी को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर था।

राम माधव पर गंभीर आरोप


मलिक ने बीजेपी नेता राम माधव पर भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि माधव ने एक पनबिजली योजना और रिलायंस इंश्योरेंस स्कीम की मंजूरी के लिए उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने (मलिक ने) साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं गलत काम नहीं करूंगा।' राम माधव ने मलिक के इस दावे को झूठा बताते हुए मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.