रतन टाटा को PM मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, PM Care Fund के बनाये गए ट्रस्टी

Updated on 22-09-2022 05:44 PM

दिग्गज भारतीय उद्योगपति और टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पीएम केयर (PMCares) फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. रतन टाटा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस (KT Thomas) और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा (Kariya Munda) को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है.

पीएम केयर फंड में ये नए सदस्य
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा भी देश के कुछ अन्य बड़ी हस्तियों को सलाहकार समूह में नॉमिनेट किया गया है. इसमें कहा गया कि एडवाइजरी बोर्ड में पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह को नामित किया गया है.

पीएम की अध्यक्षता में बैठक
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक संपन्न हुई थी. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharamn) मौजूद थीं. इसके साथ ही नए चुने गए सदस्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने नए ट्रस्टियों का स्वागत किया. बता दें कि PM CARES फंड को 2020 में कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन राहत के रूप में बनाया गया था. इस फंड के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

दिल खोलकर दान करते हैं रतन टाटा
रतन टाटा (Ratan Tata) की शख्सियत देखें, तो वो सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक सादगी से भरे नेक और दरियादिल इंसान, लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत भी हैं. वे अपने टाटा ग्रुप से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी को भी अपना परिवार मानते हैं और उनका ख्याल रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते. इसके अलावा वे कमाई का एक बड़ा हिस्सा डोनेट करने के लिए भी जाने जाते हैं.

प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES Fund) का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2020 को नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन एक्ट1908 के तहत कराया गया था. इस फंड में दिया जाने वाला दान या डोनेशन पूरी तरह कर मुक्त होता है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि नए ट्रस्टियों और सलाहकारों की भागीदारी से इस फंड की कार्यप्रणाली को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका व्यापक अनुभव, इस कोष को विभिन्न सार्वजनिक आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने में और अधिक उत्साह प्रदान करेगा.

गौरतलब है कि लेखापरीक्षण की ओर से बीते दिनों जारी बयान में जानकारी देते हुए बताया गया था कि कोविड-19 महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाये गये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई और यह राशि 10,990 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इस फंड से खर्च की रकम बढ़कर 3,976 करोड़ रुपये हो गई. इसमें प्रवासी कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये और कोविड टीकों की खरीद के लिए 1,392 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भी शामिल रही.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.