पीएम मोदी ने पहले रोहित शर्मा, फिर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का हाथ खींचा और... यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है

Updated on 09-03-2023 09:25 PM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ को उनके प्रधानमंत्रियों क्रमश: नरेंद्र मोदी और एंथोनी अल्बानीज ने टेस्ट कैप सौंपी। यही नहीं, पीएम मोदी ने कप्तान रोहित को कैप थमाने के बाद उन्हें न केवल ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिलवाया, बल्कि दोनों कप्तानों के साथ हाथ ऊपर उठाकर दोस्ती की मिशाल पेश करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने स्मिथ का भी हौसला बढ़ाया।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज जबकि सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्री के 75 बरस के मौके पर मोदी और अल्बानीज ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।


उल्लेखनीय है कि दोनों नेताओं ने एक गोल्फ कार्ट (गोल्फ खिलाड़ियों को गोल्फ कोर्स ले जाने के लिए तैयार छोटा मोटर वाहन) के जरिये पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे।


भारत ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। उमेश यादव मुकाबला खेल रहे हैं। यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाले में पहुंचना है तो उसे यहां हर हाल में मुकाबला जीतना हेगा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लायन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.