PM Modi को मिले गिफ्ट्स अपना बनाने का मौका, ई-नीलामी में लें भाग, जानिए डिटेल

Updated on 02-10-2023 01:26 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को देश-विदेश के अलग-अलग लोगों और संस्थाओं से गिफ्ट्स मिलते रहते हैं। पीएम इन गिफ्ट्स की नीलामी करवाकर उससे मिली रकम को सामाजिक कार्यों के लिए देते हैं। पीएम ने बीते 17 सिंतबर को अपने जन्मदिन पर चौथी बार अपने उपहारों की नीलामी शुरू की थी। इसमें 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के गिफ्ट्स शामिल हैं। यह नीलामी 2 अक्टूबर तक के लिए थी। लेकिन अब आपको पीएम को मिले गिफ्ट्स को अपना बनाने का मौका पूरे महीने मिलेगा। एक अखबार में दिये गए विज्ञापन के अनुसार, पीएम मेमेंटो ई-ऑक्शन (PM Memento E-Auction) 2 से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा।

पीएम को मिले स्मृति चिन्हों को बना सकते हैं अपना

इस दौरान आप नीलामी में भाग लेकर पीएम को मिले कीमती स्मृति चिन्हों को अपना बना सकते हैं। आप इन स्मृति चिन्हों की प्रदर्शनी भी देख सकते हैं। नई दिल्ली में जयपुर हाउस के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में यह प्रदर्शनी लगी है। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है।


यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

आप पीएम मेमेंटो ई-ऑक्शन में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन आपको pmmementos.gov.in पर जाकर करवाना होगा। इसके बाद आप नीलामी में भाग ले सकते हैं। इस नीलामी से मिली राशि का उपयोग 'नमामि गंगे' परियोजना में किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है नीलामी

17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच की नीलामी में खास आकर्षण पीएम को खिलाड़ियों से मिले तोहफे बने। इन तोहफों की शुरुआत ही 5 लाख रुपये से है। माना जा रहा है कि इससे 20 करोड़ से ज्यादा की रकम एकत्र होगी। इससे पहले साल 2019 में पीएम को मिले गिफ्ट्स की 2 बार नीलामी हुई थी। इसके बाद साल 2020 में भी उन्हें मिले गिफ्ट्स की 2 बार नीलामी हुई थी। इस रकम का इस्तेमाल स्वच्छता मिशन में हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.