पीएम मोदी, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ कर रहे -राज्यपाल

Updated on 04-01-2024 12:07 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सारे परिवारो की दिक्कते दूर करने का जिम्मा उठाया है, वह सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रताधारी वंचित ना रहें। उक्त आशय के विचार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को विदिशा जिले के ग्राम बागरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहले गरीबो के बैंक खाते खुलवाकर उनके खातो में ही सीधे राशि जमा करने की पहल की है। अब उन्होंने कोई भी पात्रताधारी वंचित न रहे, की मुहिम छेड़ते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है।

राज्यपाल श्री पटेल ने महिला स्व-सहायता समूहो की महिला सदस्यों के आत्मबल को रेखांकित करते हुए कहा कि समूह की बहनों में हिम्मत आई है और बोलने से अब झिझकती नहीं है। आर्थिक प्रगति के द्वार भी समूहो की महिलाओं के खुले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समूह की बहन ने अपनी आय की बचत से अपने पति को ट्रेक्टर दिलाया है। महिलाओं की प्रगति से घर, बच्चों, परिवार और समाज, सभी प्रगति की ओर अग्रसर होते है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री श्री मोदी की गाड़ी हर घर तक संदेश पहुंचाने का काम कर रही है। इसके पीछे मंशा यही है कि कोई भी परिवार किसी भी प्रकार की दिक्कतों से ना जूझे। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर शिविर लगाकर टीबी और सिकलसेल जैसी बीमारी के नियंत्रण के लिये जनजागरूकता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश दिया जा रहा है। वर्ष 2025 तक टीबी को और वर्ष 2047 तक सिकल सेल जैसी अनुवांशिक बीमारी को जड़ से समाप्त करने का महा अभियान छेड़ा गया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि देश, प्रदेश नई-नई ऊंचाईयों को छुए इसके लिए विकसित भारत संकल्प के तहत विभिन्न आयामो को मूर्तरूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम व्यक्ति की जिदंगी को संवारने का जो कदम उठाया है उन तक लाभ पहुंचाने का सार्थक प्रयास हम सब करें।

 हितग्राहियों को वितरण

राज्यपाल श्री पटेल ने ग्राम बागरी के आजादनगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को मौके पर हितलाभ व स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

स्टॉलो का निरीक्षण

राज्यपाल श्री पटेल ने आजादनगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो के द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल का निरीक्षण राज्यपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने कर हितग्राहियों की हौसला अफजाई की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज विदिशा के ग्राम बागरी में राज्यपाल श्री पटेल शामिल हुए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी ने "मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाई।"

आवास योजना के हितग्राही अमर सिंह ने पीएम के प्रति जताया आभार

विकसित भारत संकल्प यात्रा बागरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राही श्री अमर सिंह अहिरवार ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.