पीएम मोदी आज कोलकाता दौरे पर:3 मेट्रो रूट और हावड़ा स्टेशन पर सब-वे का उद्घाटन

Updated on 22-08-2025 12:20 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को कोलकाता में राज्य को 5200 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। मोदी शहरी कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए वे 13.62 किलोमीटर लंबे तीन नए मेट्रो रूट का शुभारंभ करेंगे।

इसके अलावा रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले सिक्स-लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखेंगे। यह एक्सप्रेसवे 7.2 किलोमीटर लंबा होगा।

इससे हावड़ा, आसपास के ग्रामीण इलाकों और कोलकाता के बीच की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे यात्रा के समय में बचत होगी और क्षेत्र में बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।

पीएम मोदी का कार्यक्रम...

  • प्रधानमंत्री सबसे पहले जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचेगे, जहां से वे नोआपाड़ा जय हिन्द विमान बंदर (यलो लाइन) रूट का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो से जय हिन्द विमान बंदर स्टेशन तक जाएंगे।
  • वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सियालदह-एस्प्लेनेड (ग्रीन लाइन) और हेमंत मुखोपाध्‍याय -बेलेघाटा-(ऑरेंज लाइन) रूट का उद्घाटन करेंगे। इससे सियालदह और एस्प्लेनेड के बीच लगने वाला समय 40 मिनट की जगह केवल 11 मिनट लगेगा। एयरपोर्ट पहुंचने में भी आसानी होगी।
  • मोदी हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर नवनिर्मित सब-वे का उद्घाटन करेंगे और कोना एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे।

इन नए मेट्रो रूट से आईटी हब सेक्टर-5, हावड़ा और सियालदह तक पहुंच बेहतर होगी। इससे रोज लाखों यात्रियों को तेज, सुविधाजनक मेट्रो का फायदा मिलेगा।

अश्विनी वैष्णव ने कहा- पश्चिम बंगाल में ₹83,765 करोड़ से अधिक के रेल प्रोजेक्ट

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है। वैष्णव ने बताया कि राज्य में इस समय ₹83,765 करोड़ से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

इनमें ₹13,955 करोड़ की राशि को इस साल के बजट में मंजूरी मिली है। इसके अलावा राज्य में 101 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और 9 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.