पिता के निधन पर पीएम मोदी ने उमेश यादव को भेजा खत, पढ़कर आपकी भी आखें हो जाएंगी नम

Updated on 04-03-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम के अनुभवी एयर तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता तिलक यादव का निधन हो गया था। उमेश के पिता का निधन नागपुर में हुआ था। इसके चलते उमेश वापसी नागपुर लौट गए थे। लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले वह फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ गए। वहीं उमेश यादव के पिता के जाने के बाद अब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए उन्हें एक चिट्ठी लिखी है।


नरेंद्र मोदी ने उमेश यादव को लिखा खत
    भारतीय पेसर उमेश यादव को पीएम मोदी ने पिता के निधन के संदर्भ में भेजे हुए खत में लिखा, ' आपके पिता श्री तिलका यादव जी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। पिता की छत्रछाया और उनका स्नेह जीवन का सशक्त आधार होता है। श्री तिलक यादव जी ने परिवार में अपनी विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'क्रिकेट जगत में आपकी अब तक की यात्रा के पीछे उनके त्याग और समपर्ण की बड़ी भूमिका रही है। आपने अपने जीवन में जो भी फैसले लिए, उन पर पूरा भरोसा जताते हुए वह आपके साथ हमेशा खड़े रहे।' इसके अलावा प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में उमेश के पिता के जाने पर उनको हो रही पीड़ा के बारे में भी बात की है।

    सोशल मीडिया पर शेयर का पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
    35 वर्षीय उमेश यादव ने श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई इस चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है। उमेश ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का खत शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पिता जी के निधन पर आपके शोक संदेश के लिए धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मायने रखता है।' इसके अलावा बात करें उमेश यादव की तो उनका प्रदर्शन इंदौर टेस्ट में जबरदस्त रहा था। उन्होंने मैच की पहली पारी में 12 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत को 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.