PM मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे

Updated on 04-10-2022 05:26 PM

शिमला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार दशहरे का त्योहार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मनाने का फैसला किया है।

पीएम मोदी 5 अक्टूबर, बुधवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की जनता को 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियाजनाओं की सौगात देंगे, बिलासपुर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स का उद्घाटन करेंगे, कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होकर दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बनेंगे और इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी बिलासपुर में 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एम्स अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि, इस एम्स अस्पताल की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने ही वर्ष 2017 में रखी थी। यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मोदी नेशनल हाईवे -105 पर पिंजौर से नालागढ़ के बीच 1,690 करोड़ रुपये की राशि से 31
किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को चार लेन बनाए जाने की योजना की आधारशिला रखेंगे और 350 करोड़ रुपये की लागत से नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाना है। आपको बता दें कि, नरेंद्र मोदी कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

सरकार का यह दावा है कि इन परियोजनाओं से एक तरफ जहां, हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास को तेजी मिलेगी, राज्य में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा वहीं साथ-साथ राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.