ऐतिहासिक टेस्ट से पहले पीएम मोदी ने किया अहमदाबाद स्टेडियम में 'हॉल ऑफ फेम' का अनावरण

Updated on 09-03-2023 09:37 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की रोमांचक बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद दोनों टीमों के लिए एक बड़ा मुकाबला है। ऐसे में इस अहम मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम पहुंचे हैं।


इसी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'हॉल ऑफ फेम" की वॉल(दीवार) का अनावरण किया गया, और यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया। दोनों देश के पीएम इस ऐतिहासिक मैच के पहले दिन स्टेडियम में मौजूद हैं। हॉल ऑफ फेम की दीवार पर प्रधानमंत्री मोदी की भारतीय खिलाड़ियों के साथ कई तस्वीरें लगी हुई हैं, उसमें वह महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे महान क्रिकेटर्स के साथ नजर आ रहे हैं।
    सीरीज में 2-1 से आगे भारत

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा एंड कंपनी 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया ने नागपुर और दिल्ली में खेले गए शुरुआती दो टेस्ट बड़ी आसानी के साथ जीत लिए थे। लेकिन इसके बाद इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा दमखम दिखाते हुए पलटवार किया था और भारत को उस मैच में 9 विकेट से मात दी थी।
    अहमदाबाद टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.