पीएम मोदी आज ओडिशा में रोड शो करेंगे:भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, एक साल में यह छठा दौरा

Updated on 20-06-2025 01:07 PM

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे। वे राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्य सरकार के मुताबिक, पीएम जनता मैदान में 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स पेश करेंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया, 'राज्य सरकार का गठन पिछले साल 12 जून को हुआ था। इसलिए एक साल 12 जून को पूरे हुए थे, लेकिन पीएम के बिजी शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम 20 को रखा गया।'

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 147 सीटों में से 78 सीटें जीती थीं। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। मोहन चरण माझी राज्य के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पीएम का एयरपोर्ट से रोड शो

पीएम का एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो होगा। इस दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है। रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा का भी आयोजित की गई है।

पीएम भुवनेश्वर में ढाई घंटे रहेंगे

पीएम का एक साल में ओडिशा का यह छठवां दौरा है। यहां दो-ढाई घंटे रहेंगे। जनता मैदान का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वह वायुसेना के विशेष विमान से बिहार रवाना हो जाएंगे।

एक साल में पीएम मोदी का छठा ओडिशा दौरा 

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का एक साल में यह छठा ओडिशा दौरा है। पीएम 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 17 सितंबर को पीएम मोदी ने ओडिशा में सुभद्रा योजना लॉन्च की।

29 नवंबर को प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। 8 जनवरी को भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद 27 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.