पीएम मोदी आज सीधी, जेपी नड्डा खरगोन व इंदौर में करेंगे चुनावी रैली

Updated on 07-11-2023 11:45 AM

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वह दोपहर डेढ़ बजे सीधी में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा केअध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार खरगोन एवं इंदौर में जनसभा करेंगे।

नड्डा पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं और तीन रथसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह साढ़े 11 बजे खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा करने के बाद बडवाह से रथ से कतरगांव पहुंचकर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में रथसभा करने के पश्चात रथ से चोली में पहुंचेंगे। यहां से सोमाखेडी फाटा, बागरदा, जामगेट होते हुए इंदौर जिले की महू विधानसभा के मेन पहुंचेंगे। बडगोंडा से गवली पलासिया होते हुए शाम साढ़े सात बजे महू मार्केट में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभा के पश्चात पिगडंबर होते हुए राऊ विधानसभा क्षेत्र के गोल चौराहा, मित्तल साल्वेंट होते हुए रात नौ बजे राऊ चौराहा पर रथसभा को संबोधित करेंगे। यहां से नड्डा श्रमिक कालोनी, सिलिकान सिटी होते हुए राजेन्द्र नगर पहुंचेंगे और रथसभा को संबोधित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.