गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, 14,600 करोड़ की परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

Updated on 09-10-2022 05:47 PM

 अहमदाबाद।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे, जहां वह 14,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न जनसभाओं में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मोदी शाम को गुजरात पहुंचेंगे और मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव में करीब 3,900 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वह मोढेरा को चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव भी घोषित करेंगे। प्रधानमंत्री मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही मोढेरा के सूर्य मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।

24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव बना मोढेरा
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है, 'मोदी मोढेरा को 24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव घोषित करेंगे। अपनी तरह की यह पहली परियोजना मोढेरा शहर के सौरकरण के मोदी के दृष्टिकोण को साकार करती है, जहां सूर्य मंदिर स्थित है।' इस परियोजना के तहत जमीन पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और आवासीय व सरकारी इमारतों की छतों पर 1,300 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (बीईएसएस) के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना दर्शाएगी कि कैसे भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बना सकती है।
 
सोमवार को भरूच में होंगे पीएम मोदी
बयान के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री सोमवार को भरूच जिले के आमोद में होंगे, जहां वह 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह सोमवार को अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए बनाए गए शैक्षिक परिसर 'मोदी शैक्षिक संकुल' के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।' इसमें बताया गया है, 'सोमवार शाम को मोदी जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वह मंगलवार को राजकोट जिले के जामकंदोरना में एक सभा को संबोधित करेंगे।' बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 1,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.