PM मोदी एक बटन दबाएंगे और राम मंदिर के शिखर पर लहराने लगेगा ध्वज, 8 हजार मेहमान बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी
Updated on
01-11-2025 12:30 PM
अयोध्या: भव्य राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वचालित प्रणाली से ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वैदिक आचार्य समवेत स्वर में वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे। मंदिर प्रांगण में करीब आठ हजार मेहमान उपस्थित रहेंगे। समारोह के लिए ऑटोमैटिक फ्लैग होइस्टिंग सिस्टम को उच्च सुरक्षा मानकों के साथ स्थापित किया गया है। यह प्रणाली कंप्यूटरीकृत कंट्रोल यूनिट से जुड़ी होगी। इससे एक बटन को दबाने मात्र से ध्वज फहराया जाएगा।
मंदिर प्रांगण में रखे विशाल मॉनिटर पर ध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी। जब तक ध्वज राम मंदिर के 119 फीट ऊंचे शिखर तक पहुंचेगा तब तक वैदिक मंत्रोच्चारों की ध्वनि माहौल को भक्तिमय करेगी। ध्वज के कपड़े को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
ध्वज पर रहेगा सूर्यवंश का चिह्न
सेना के वरिष्ठ अफसरों से विचार-विमर्श के बाद ध्वज की गुणवत्ता तय की गई है। ध्वज विशेष पैराशूट फैब्रिक से तैयार किया जा रहा है जो धूप, बारिश और तेज हवा सभी परिस्थितियों से सुरक्षित रहेगा। इसमें नमी और तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए डबल कोटेड सिंथेटिक परत दी जाने की योजना है। इस पर सूर्य वंश का चिह्न, ऊं, कोविदार वृक्ष का प्रतीक अंकित रहेगा।
क्यूआर कोड से लैस रहेगा निमंत्रण कार्ड
ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रण कार्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अतिथियों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र पूरी तरह क्यूआर कोड आधारित होंगे। प्रत्येक कार्ड में विशिष्ट डिजिटल पहचान कोड जोड़ा गया है। इसे स्कैन करते ही अतिथि की पहचान, सीट नंबर और प्रवेश द्वार का विवरण आ जाएगा। सभी मेहमानों के लिए रामलला का विशेष प्रसाद भी ट्रस्ट तैयार करा रहा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…