शनिवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे पीएम मोदी:बीजेपी ऑफिस में हुई बैठक, सीएम बोले:बहनें संभालेंगी सम्मेलन की व्यवस्थाएं

Updated on 28-05-2025 12:59 PM

31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की डेढ़ हजार महिलाओं की बैठक हुई। इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया

सीएम बोले:बहनों के सिंदूर उजाड़ने का बदला लिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पति को गोली मारने के बाद हमारी बहन से कहा कि मोदी को बता देना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहन के सुहाग का बदला लिया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने दुश्मन को घर में घुसकर मारा। प्रधानमंत्री मोदी जी सुबह 11 बजे बहनों के सम्मेलन को भोपाल में संबोधित करेंगे। सभी बहनें सुबह जल्दी घर से निकलें और अपने आसपास की बहनों को जंबूरी मैदान के महिला महाशक्ति महासम्मेलन में लेकर पहुंचें।

बहू बनकर आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं देवी अहिल्याबाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने एक नहीं अनेक आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होल्कर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं, ऐसा उन्होंने अपने कार्यों से ही कर सकी हैं। अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सुशासन, देशभर के मंदिरों का जीर्णोंद्धार, न्यायप्रिय व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यों से आदर्श स्थापित किया है।

CM ने कहा- देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर अपनी सेना में भील बटालियन बनाईं। देवी अहिल्याबाई ने विधवा विवाह की प्रथा शुरू कराई और बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया। महेश्वर साड़ी का निर्माण शुरू कराकर महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। पीएम मोदी भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पीएम का भोपाल आना हमारा सौभाग्य सीएम ने कहा : प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें भी देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर की धर्म, न्यायप्रियता से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से मध्यप्रदेश की बेटी और बहू के रूप में अतुलनीय कार्य किया है।

वीडी बोले-राजधानी में बनेगा नया इतिहास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें करीब 2.5 लाख बहनें भाग लेंगी।

अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया वीडी शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों की जीर्णोद्धार, सुशासन, महिला सशक्तीकरण और उन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने जैसे काम किए। श्री शर्मा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने पर प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी 31 मई को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में भाग लेने भोपाल आ रहे हैं और उनके स्वागत, सम्मान सहित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं नारी शक्ति ही संभालेगी। यह महिला सम्मेलन भी महिला सशक्तीकरण को ही समर्पित है। इसलिए सभी बहनें आज से ही इस सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं। निश्चित रूप से 31 मई को भोपाल में होने वाला यह सम्मेलन नया इतिहास बनाएगा।

बहनें संभालेगी कार्यक्रम की व्यवस्था भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई अपने कामों के बल पर एक सामान्य महिला से लोकमाता बनी। उनकी जयंती पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरी तरह से महिला आधारित है। उन्होंने कहा कि दुनिया में महिलाओं को बराबरी का दर्जा 1893 में मिला, जबकि भारतवर्ष में नारी सम्मान प्रारंभ से रहा है। रानी लक्ष्मीबाई, अवंती बाई, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं ने देश की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है और इन्हीं में से एक हैं लोकमाता अहिल्याबाई थी। हितानंद शर्मा ने कहा कि

ये रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन मंत्री कृष्णा गौर ने किया और आभार महापौर मालती राय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया, महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक उपस्थित रही



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.