पीएम नरेंद्र मोदी ने भी माना 'पठान' का लोहा? तारीफ करते हुए बोले- दशकों बाद श्रीनगर में शोज हाउसफुल

Updated on 09-02-2023 07:10 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और सब इसका लोहा मान चुके हैं। तेरह दिनों में यह फिल्म दुनियाभर में 865 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। तेरह दिन बाद भी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमी नहीं है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लोग 'पठान' से जोड़कर देख रहे हैं। पीएम मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान श्रीनगर में हाउसफुल चल रहे थिएटर्स की बात कही।
मालूम हो कि Pathaan के कारण श्रीनगर में 32 सालों बाद थिएटर्स में रौनक लौटी। वहां हाउसफुल के बोर्ड टंग गए। ऐसा नजरा दशकों से देखने को नहीं मिला था। देश-दुनिया के साथ-साथ घाटी में भी सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' को खूब प्यार मिल रहा है। 'पठान' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी की चर्चा के बीच Narendra Modi का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी- दशकों बाद श्रीनगर में शोज हाउसफुल

वीडियो में मोदी कह रहे हैं, 'श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं।' इस वीडियो को देख फैन्स झूम उठे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, 'अब तो दुनिया मानती है। सच में यह पल भारत के लिए बहुत ही गर्व का है। शाहरुख खान और 'पठान' को हर किसी से इतना प्यार मिल रहा है। हमारे पीएम मोदी जी भी यह बात जानते हैं।' एक और फैन ने लिखा है, 'मोदी जी को भी पता है कि पठान क्या तहलका मचा रहा है।'

'नेताओं के फिल्मों पर बयान देने से बचना चाहिए'

वहीं कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नेताओं को फिल्मों पर बेवजह बयान देने से बचना चाहिए। लेकिन अपने इस बयान में मोदी ने किसी नेता या फिल्म का नाम नहीं लिया था। चूंकि विवाद 'पठान' पर चल रहा था और बीजेपी के कुछ नेताओं ने इसके गाने 'बेशरम रंग' का विरोध जताया था, इसलिए मोदी के बयान को इस फिल्म से जोड़कर देखा गया।

'पठान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें 'पठान' के अब तक के कलेक्शन की, तो इसने 15 दिनों में देश में हिंदी में 433 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड 880 करोड़ कमा लिए हैं। 'पठान' अब हिंदी भाषा में 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। जिस रफ्तार से 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है, उस रफ्तार से यह 12 फरवरी तक 1 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.