पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा- दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित, आज पहुंचेंगे बागेश्वर धाम

Updated on 23-02-2025 12:59 PM
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। इसके पहले उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे। इसी कड़ी में दोपहर 2 बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा। वहीं 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा।

पीएम मोदी पहले दिन छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमिपूजन करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ संवाद करेंगे।

रात्रि विश्राम राजभवन में रहेगा। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। वह यहां देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे रहेंगे।

कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री रविवार को खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से छतरपुर जिले के गढ़ा पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद 218 करोड़ रुपये की लागत से श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमि-पूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके निर्माण में 36 माह लगेंगे।

गरीब कैंसर रोगियों का निश्शुल्क इलाज

पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। शाम को भोपाल लोटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों से संवाद करेंगे।

राजभवन में रात्रि विश्राम

उनका रात्रि विश्राम राजभवन स्थित प्रेसिडेंट सुइट में होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे मानव संग्रहालय परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करके साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेंगे। मंगलवार को समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भाग लेंगे।

दो माह में दूसरी बार प्रधानमंत्री का बुंदेलखंड में आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो माह के भीतर बुंदेलखंड में दूसरी बार आगमन हो रहा है। इसके पहले वे 25 दिसंबर 2024 को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की भूमिपूजन करने आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.