पीएम बोले- मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश ने नया इतिहास रचा।

Updated on 25-09-2023 02:28 PM
 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। पीएम जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं, उनका रोड शो शुरू हो गया है। वे खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच से मंच तक पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाकार उनका भव्य स्वागत किया। यहां वे भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र देंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख लोग शामिल होने पहुंचे हैं। 6 महीने के अंदर पीएम का यह 7वां एमपी दौरा है।PM मोदी का संबोधन

भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुआ भाषण।
यह जन सैलाब, यह उमंग, यह कार्यकर्ता महाकुंभ बताता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है।
एमपी को देश का दिल कहा जाता है भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव हमेशा से विशेष रहा है। जनसंघ के जमाने से आज तक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है।

अटल जी कुशाभाऊ ठाकरे कैलाश जोशी प्यारेलाल खंडेलवाल राजमाता सिंधिया सुंदरलाल पटवा वीरेंद्र सकलेचा मध्य प्रदेश से निकले कैसे महान व्यक्तित्व ने भाजपा को यहां तक पहुंचाया है।
मध्य प्रदेश भाजपा के विकास के विजन का भी रूप, एमपी में लगभग 20 साल बीजेपी के पूरे हुए। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे,  उन्होंने जन्म से भाजपा की सरकार को ही देखा है। इन युवाओं ने कांग्रेस का बड़ा शासन और बुराइयां नहीं देखी हैं। एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुरीति, कुशासन और करप्शन।
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के साधन संपन्न राज्य को बीमारू बना दिया, यहां के युवाओं ने खस्ताहाल सड़के और कांग्रेस राज्य की लाचार कानून व्यवस्था और अंधेरे को नहीं देखा। बीजेपी ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया, इसलिए इन युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। देखें वीडियो
कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।
पहली बार के वोटर युवा साथियों को बताना चाहता हूं, अपने दादा-दादी नाना-नानी से पूछिए माता-पिता से पूछिए, उन्हें अभाव में रखने के लिए सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार है। उन्हें मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।
देश के लिए गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस एक ही परिवार के गौरव गान में जुटी रही। कांग्रेस ने देश में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित किया, कांग्रेस ने गरीबों को गरीब बनाए रखने और निर्भर बने रहने की नीति बनाई। कांग्रेस सरकार में योजनाओं का लाभ सिर्फ वोट बैंक को दिया जाता था, इसलिए कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब रखा।
भाजपा ने गरीबों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग को सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है, दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर हमने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए प्रयास किया।
50 साल पहले कांग्रेस ने दिया था गरीबी हटाओ का नारा, कार्यकर्ताओं से पूछा क्या कांग्रेस ने वादा पूरा किया, जवाब में कार्यकर्ता बोले – नहीं।
भाजपा सरकार ने पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर कर दिया, यह एमपी की कुल आबादी से भी ज्यादा।
यह सब मोदी की गारंटी का नतीजा है, जब मोदी गारंटी देता है, तो वह घर-घर पहुंचती है और जमीन पर उतरती है, मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।
महिला आरक्षण कानून पारित हुआ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश ने एक नया इतिहास रचा है, देश की माता-बहनों को इसका इंतजार था, आखिर मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.