पीएम का रोड शो कल:रोड शो के रूट पर आज भी रिहर्सल, शाम 6 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक पूरा बंद

Updated on 23-04-2024 12:57 PM

24 अप्रैल को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो के पहले सोमवार को इसकी रिहर्सल की गई। सोमवार शाम करीब 6 बजे मिंटो हॉल से रोड शो के लिए कारकेड रवाना हुआ। यह कारकेड आम ट्रैफिक के बीच निकला।

राजभवन तिराहे पर कारकेड दो हिस्सों में बंट गया। एक रोशनपुरा चौराहा और दूसरा पुराने एयरपोर्ट की तरफ निकल गया। इस दौरान आम ट्रैफिक भी चलता रहा, लेकिन बीच-बीच में जरूरत पड़ने पर रास्तों को ब्लॉक किया गया।

हालांकि मंगलवार को रिहर्सल के दौरान रोड शो वाले रूट पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा पुराने एयरपोर्ट से मिंटो हॉल तक के रूट पर पीएम के कारकेड के आने के 5 मिनट पहले पूरा रास्ता बंद कर दिया जाएगा। उनके पहुंचने के 5 मिनिट बाद ही रास्तों को खोला जाएगा। पीएम भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो करने आ रहे हैं।

रात में पहुंचे मुख्यमंत्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात पीएम के राेड शो के पूरे रूट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ बीजेपी के लोकसभा चुनाव के प्रदेश सहप्रभारी सतीश उपाध्याय मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय भी थी।

दोपहर में ही बंद कर दिए गए थे रास्ते...

सोमवार काे ट्रैफिक पुलिस ने मिंटो हॉल से रोशनपुरा चौराहा और यहां से अपैक्स बैंक तिराहा तक के रास्ते को बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से पेड़ों की टहनियों को काटने के साथ ही बिजली के तारों को ठीक किया गया। इस दौरान पंचानन बिल्डिंग से अपैक्स बैंक तिराहे तक का एक तरफ का रोड पूरी तरह बंद रहा।

सोमवार को न्यू मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं, ऐसे में परेशानी कम हुई, लेकिन मंगलवार को पूरा मार्केट खुलेगा। ऐसे में लोगों को समस्या हो सकती है। बुधवार को दोपहर 1 बजे से रात 8.30 बजे तक इस यह रास्ते बंद रह सकते हैं।

आज इन रास्तों पर जाने से बचें

1. रिहर्सल के लिए जरूरी होने पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक माता मंदिर से रोशनपुरा एवं रोशनपुरा से लिली टॉकीज चौराहा तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।

2. मंगलवार शाम 6 से रात 8 बजे तक फुल रिहर्सल होगी। इसमें पीएम के एयरपोर्ट से आने से लेकर रोड शो और कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट जाने तक की रिहर्सल कर टाइम और सुरक्षा को परखा जाएगा।

3. पीएम को एयरपोर्ट से मिंटो हाल और अपेक्स बैंक तिराहा से वापस एयरपोर्ट जाने में करीब 18-18 मिनिट का समय लेगा। उनके आने-जाने के 5 मिनिट पहले यह रूट पूरी तरह बंद रहेगा।

4. रोड शो वाले रास्ते पर दोनों तरफ लोग खड़े होंगे। शो के अंदर सिर्फ अनुमति प्राप्त लोग और अधिकारी रह सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.