एमपी में पोहा-जलेबी और बिहार में लिट्टी-चोखा... IRCTC ने शुरू की मेन्यू में बदलाव की तैयारी

Updated on 26-12-2025 12:28 PM

भोपाल। भारतीय रेलवे नए साल में यात्रियों के सफर का स्वाद बदलने जा रहा है। अब ट्रेन में सफर के दौरान वही सीमित मेन्यू-दाल, चावल, रोटी या बिरयानी-खाकर ऊब चुके यात्रियों को राहत मिलने वाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अपने अगले कैटरिंग टेंडर के जरिए ट्रेनों में ‘रीजनल फूड’ यानी क्षेत्रीय व्यंजन परोसने की योजना को लागू करने जा रहा है। इसका मतलब यह कि ट्रेन जिस राज्य या क्षेत्र से गुजरेगी, वहां के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन यात्रियों की थाली तक पहुंचेंगे।

रेलवे बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित नए टेंडर में इस योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से इसे प्रमुख ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर स्वाद, ताजा भोजन और सांस्कृतिक अनुभव देना है।

कहां क्या मिलेगा, रूट से जुड़ा होगा मेन्यू

नई व्यवस्था के तहत ट्रेन के रूट को ध्यान में रखते हुए खानपान तय किया जाएगा। मध्यप्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों में नाश्ते में इंदौरी/भोपाली पोहा-जलेबी, भुट्टे का कीस और भोजन में सेव-टमाटर जैसे विकल्प मिल सकते हैं।बिहार में लिट्टी-चोखा को मेन्यू में शामिल करने की तैयारी है। गुजरात में ढोकला और फाफड़ा, पंजाब में सरसों का साग-मक्के की रोटी, महाराष्ट्र में झुनका-भाकर और पूरन पोली,जबकि दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में इडली, डोसा, वड़ा और फिल्टर कॉफी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह यात्रियों को सफर के दौरान अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

‘वोकल फार लोकल’ से जुड़ी पहल

रेलवे इस योजना को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से भी जोड़ रहा है। आईआरसीटीसी न केवल पेंट्री कार के जरिए, बल्कि स्टेशनों पर मौजूद स्थानीय प्रसिद्ध होटलों, फूड वेंडर्स और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ भी टाई-अप करेगा। इससे यात्रियों को ताजा और प्रामाणिक भोजन मिलेगा और साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ई-कैटरिंग का दायरा भी बढ़ेगा

फिलहाल कई ट्रेनों में ई-कैटरिंग के जरिए खाना मंगाने की सुविधा है, लेकिन इस नई योजना में रीजनल फूड को सामान्य मेन्यू का हिस्सा बनाने की तैयारी है। इससे उन यात्रियों को भी फायदा मिलेगा, जो मोबाइल ऐप या ऑनलाइन ऑर्डर का इस्तेमाल नहीं करते।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

एक जैसे खाने से मिलेगी राहत।

ताजा और स्थानीय स्वाद का अनुभव।

भोजन की गुणवत्ता और विविधता में सुधार।

स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव

सफर होगा ज्यादा यादगार

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ खानपान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह रेल यात्रा के अनुभव को और समृद्ध बनाएगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आने वाले साल में ट्रेन का सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि भारत के स्वादों की यात्रा भी बन जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.