पुलिस ने एडल्ट मूवी की शूटिंग कर रहे 2 एक्ट्रेस और एक एक्टर को किया गिरफ्तार, ऐप पर कर रहे थे लाइव स्ट्रीम

Updated on 07-11-2023 02:37 PM
मुंबई के अंधेरी से 2 एक्ट्रेसेस और एक्टर को एडल्ट फिल्म की शूटिंग और इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए अरेस्ट किया गया है। इस एडल्ट फिल्म की लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऐप 'पीहू' पर की जा रही थी। हालांकि अब इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

रविवार को इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया। ये लोग सब्सक्रिप्शन बेस्ड ऐप 'Pihu' पर इस फिल्म का लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। ये यूके बेस्ड OnlyFans प्लैटफॉर्म की तरह ही है, जहां लड़के और लड़कियां पॉर्न फिल्में प्रड्यूस करते हैं। यहां प्राइवेट कंटेंट के लिए मंथली बेसिस पर यूजर्स पे करते हैं।

पुलिस को मुखबिर से मिली थी एडल्ट फिल्म बनने की खबर

HT ने वर्सोवा पुलिस से मिली जानकारी का जिक्र करते हुए कहा है कि जिन लोगों को अरेस्ट किया गया है उनमें दो महिलाएं (20 और 34 साल) और 27 साल के पुरुष हैं जो अपना ऑडियो और वीडियो ऐप पर पोस्ट कर रहे थे।

अंधरी वेस्ट में छापा मारा और आोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया

पुलिस ने बताया कि उन्हें एक वीक पहले लोकल मुखबिर से इस ऐप पर इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो की शूटिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस फोर बंग्लोज़, अंधेरी में शूटिंग के बीच ही छापा मारने की तैयारी में जुटी थी। रविवार को पुलिस अधिकारियों में अंधरी वेस्ट में छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

यूजर्स को रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 7500 रुपये जमा करने पड़ते थे

मौके पर तीन लोग मिले जिन्हें बाद में अरेस्ट कर लिया गया। बताया जाता है कि ये लोग केवल एक्टर्स थे और अब पुलिस इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश में है जो ये ऐप को चलाते हैं। इस ऐप के यूजर्स को लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इंस्टाग्राम पर डीयरेक्ट मेसेज करके दी जाती थी। इसके अलावा महिलाओं की तरफ से ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सर्विस भी दी जाती रही है। खबर है कि इसके लिए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 7500 रुपये जमा करने पड़ते थे और उन्हें हर व्यू के लिए एडवांस में पैसे देने होते हैं।

मामले की पूरी छानबीन में जुटी है पुलिस

बताया जा रहा है कि अब इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से भी हटा दिया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने को लेकर छानबीन में जुट चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.