पुलिस ने दादी-पोते को लाठी-डंडों से पीटा:10 महीने पुराना वीडियो सामने आया

Updated on 29-08-2024 02:25 PM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कटनी जीआरपी थाना प्रभारी के ऑफिस में नाबालिग लड़के और उसकी दादी के साथ हुई मारपीट का वीडियो X पर अपलोड किया है। उन्होंने लिखा- कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला को बेरहमी से पीटने की घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में दलितों का जीवन सुरक्षित नहीं है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं। सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार।

वीडियो वायरल होने के बाद सुपरिटेंडेंट ऑफ रेलवे पुलिस (एसआरपी) सिमाला प्रसाद ने आरोपी टीआई अरुणा वाहने को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने बताया कि घटना अक्टूबर 2023 की है। फरार अपराधी दीपक वंशकार के परिजन को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, कांग्रेस ने कहा- यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। कानून-व्यवस्था के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक आज शाम 4 बजे कटनी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। भीम आर्मी के चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने X पर लिखा- यही है भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम।

पटवारी बोले- साफ हो गया कि बीजेपी दलित विरोधी है

जीतू पटवारी बोले- इस घटना से साफ है कि बीजेपी दलित विरोधी है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बीजेपी कार्यकर्ताओं को छूट देते हैं कि तुम दलितों के चेहरे पर पेशाब करो, उनको पेशाब पिलाओ। उनको उल्टा लटकाओ। घसीट-घसीटकर मारो।

पुलिस को भी दलितों पर अत्याचार-अनाचार करने की छूट है। आरोपी टीआई पर एफआईआर क्यों नहीं की गई? पुलिस पर जिसने हमला किया, उनके मकान तोड़े गए। अब पुलिस ने दलितों पर अत्याचार किया, क्या उनका मकान तोड़ा जाएगा?

कटनी एसपी बोले- GRP थाने का पुराना वीडियो है

कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने कहा- वीडियो पुराना है। इसकी जांच एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया को सौंपी गई है। वीडियो में दिख रहे लोग शातिर अपराधी दीपक वंशकार के परिजन हैं। पिछले साल चोरी के अपराध में फरार होने पर उस पर 10 हजार का इनाम रखा गया था।

संभवत: इसी के चलते पूछताछ के लिए उसके परिजन को बुलाया गया होगा। जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसकी जानकारी रेलवे एसपी जबलपुर को भी दे दी गई है।

कांग्रेस बोली- कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार

इसी मामले में कांग्रेस के X हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया- सीएम साहब! कब रुकेगा दलितों पर अत्याचार। मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्या आप यह बताने का कष्ट करेंगे कि आखिर मप्र में हो क्या रहा है?

कटनी जीआरपी थाने में दलित परिवार के 15 साल के बच्चे और उसकी मां के साथ थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की क्रूरता आत्मा को झंझोड़ कर रखने वाली घटना है। सवाल यह है कि इन लोगों में यह हिम्मत आई कहां से? क्या आपकी उदासीनता से या आपने ऐसे कृत्य की छूट दे रखी है? शर्मनाक कृत्य !!

चंद्रशेखर बोले-यह भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम

भीम आर्मी चीफ और यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- यही है भाजपा के कुशासन का असली दलित प्रेम। जिसमें चोरी के नाम पर किसी भी असहाय परिवार से नाबालिग बच्चे और बुजुर्ग मां को उठा लो, फिर उन पर अपनी वर्दी की भड़ास निकाल दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.