सीबीआइ रिश्वतकांड में गिरफ्तार पुलिस निरीक्षक मजोका भी बर्खास्त, नर्सिंग फर्जीवाड़ा में शामिल 111 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस

Updated on 29-05-2024 12:26 PM
 भोपाल : नर्सिंग कालेजों की जांच में रिश्वत लेते पकड़े गए सीबीआइ के निरीक्षक राहुल राज की बर्खास्तगी के बाद सीबीआइ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात मप्र पुलिस के निरीक्षक सुशील कुमार मजोका को मप्र शासन ने बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने नर्सिंग कालेजों के फर्जीवाड़ा में शामिल 111 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। शासन के सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।बता दें कि मप्र में नर्सिंग कालेजों को मनमाने ढंग से मान्यता दी गई थी। मामला मप्र हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इसकी जांच सीबीआइ से कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीबीआइ की टीम ने जांच शुरू की। इस बीच सीबीआइ दिल्ली के अधिकारियों को सूचना मिली कि जांच में शामिल सीबीआइ भोपाल टीम में पदस्थ अधिकारी रिश्वतखोरी कर रहे हैं।

फर्जीवाड़ा में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस

इस सूचना पर सीबीआइ दिल्ली की टीम ने जाल बिछाते हुए गत 20 मई को नर्सिंग कालेजों की जांच कर रहे सीबीआइ निरीक्षक राहुल राज, सीबीआइ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात मप्र पुलिस के निरीक्षक सुशील कुमार मजोका सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें कुछ कालेजों के संचालक भी शामिल थे। सीबीआइ ने राहुल राज को बर्खास्त कर दिया था।

पुलिस निरीक्षक मजोका भी बर्खास्त

इधर सीबीआइ रिश्वतकांड सामने आने के बाद मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने में धांधली करने वालों की बर्खास्तगी का निर्देश दिया। इसके बाद शासन ने मानकों की अनदेखी कर नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने वाले 111 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। उधर, सीबीआइ द्वारा अपात्र बताए गए कालेजों को बंद कराने का काम भी मंगलवार से शुरू हो गया है।

हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच में उपयुक्त पाए गए नर्सिंग कालेजों की पुन: जांच के दिए निर्देश मप्र हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच में उपयुक्त पाए गए 169 नर्सिंग कालेजों की न्यायिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुन: सीबीआइ जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी व न्यायमूर्ति एके पालीवाल की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआइ को निर्देशित किया है कि जांच की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई जाए। इस दौरान कालेज के संचालक व प्राचार्य भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। याचिका की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है।

सीबीआइ रिश्वतकांड के नौ आरोपितों की पुलिस रिमांड पूरी, जेल भेजा

नर्सिंग कालेजों की जांच में रिश्वत लेने-देने के 13 में से नौ आरोपितों को सीबीआइ ने पुलिस रिमांड पूरी होने पर मंगलवार को भोपाल में विशेष न्यायाधीश राम प्रसाद मिश्र के न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया। बता दें की सीबीआइ की विजिलेंस टीम ने मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर और रतलाम के अलावा राजस्थान के जयपुर में 31 स्थानों पर छापेमारी कर सीबीआइ के चार अधिकारियों समेत लगभग 23 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था।

आरोपितों के घर व कार्यालय से दो करोड़ 33 लाख रुपये नकद के अतिरिक्त सोने के चार बिस्किट और 36 डिजिटल डिवाइस बरामद की थी। गिरफ्तार सभी 13 आरोपितों को सीबीआइ ने 29 मई तक पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया था। दिल्ली ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। रिमांड पूरी होने के एक दिन पहले ही इनमें नौ को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया। बचे चार आरोपितों को बुधवार को पेश किया जाएगा। सभी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.