बैरागढ़ में कारोबारी के तीन ठिकानों पर पुलिस की दबिश:बिलखिरियो के ट्रक से चोरी गई दस लाख की मैगी गोडाउन में मिली

Updated on 23-12-2024 01:36 PM

बिलखिरिया में ट्रक से गायब हुई 10 लाख की मैगी बैरागढ़ के एक व्यापारी के गोदाम में मिली है। रविवार रात पुलिस की टीमों ने व्यापारी के तीन ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए सोनू मंगतानी नाम के गोडाउन मालिक को हिरासत में लिया है। इसी की निशानदेही पर मैगी बरामद कर ली गई है। यह मैगी उसके पास कैसे पहुंची। यह कड़ियां पुलिस जोड़ने में लग गई है।

देर रात तक पुलिस संदेही युवक से पूछताछ कर रही थी। टीआई उमेश चौहान ने बताया कि नेसले कंपनी की मेगी पिछले दिनों बिलखिरिया इलाके से चोरी गई थी। विवेचना के दौरान मेगी बैरागढ़ में रहने वाले सोनू मंगतानी के गोडाउन में छिपाई जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद सोनू के गोडाउन से मेगी को बरामद किया है। बरामद मेगी की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।

परिजनों ने कार्रवाई का विरोध किया

कार्रवाई के दौरान सोनू के परिजनों ने पुलिस टीम से बहस की। कार्रवाई का विरोध करते हुए सोनू को साथ ले जाने से रोका गया। बता दें भोपाल का ट्रक गुजरात के सांनद से कटक के लिए मैगी लोड कर निकला था। 28 नवंबर को निकले ट्रक को 4 दिसंबर को वहां पहुंचना था। इससे पहले 2 दिसंबर को चालक ने भोपाल में रहने वाली ट्रक मालिक को फोनकर बताया कि ट्रक चोरी हो गया है।

मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। यह ट्रक कोकता वायपास के पास खड़ा मिला था। ट्रक में तोड़फोड़ की गई थी। इसी केसाथ उसमें लोड मैगी गायब हो चुकी थी। जांच के बाद बिलखिरिया पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तबसे ट्रक का चालक भी गायब है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.