रीवा गैंगरेप मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार एक की तलाश में भेजी टीम

Updated on 26-10-2024 11:49 AM
रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज वारदात हुई। भैरव बाबा क्षेत्र में पिकनिक दंपत्ति के साथ मारपीट कर गैंगरेप की घटना को 8 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य मामलों के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला


दरअसल, सोमवार को युवा दंपत्ति पिकनिक मनाने गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में गए हुए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे नशे की हालत में वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे दूसरी जगह ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की।

पति को बंधक बना पत्नी से दरिंदगी


गैंगरेप की घटना को 8 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप सहित 340/24 धारा 296, 127 दो, 115, 351 तीन, 70 ए 79 तीन पांच बीएन एस की धाराएं दर्ज की गई है।

ये आरोपी पकड़ाए


पुलिस ने इस मामले में गुढ़ निवासी रामकिशन कोरी, गुढ़ निवासी दीपक कोरी, गुढ़ निवासी रावेश कुमार गुप्ता, रामपुर बघेलान निवासी सुशील कोरी, गुढ़ निवासी राजेंद्र कोरी, नईगढ़ी निवासी तरुण कोरी और नईगढ़ी निवासी लवकुश कोरी को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना में शामिल गुढ़ निवासी रजनीश कोरी की तलाश में टीम भेजी गई है जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.