महिला की सुरक्षा को खतरा होते ही पुलिस को मिलेगा अलर्ट, MP में लगेंगे सवा लाख वीडियो AI CCTV कैमरे

Updated on 13-01-2026 12:19 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसमें ज्यादा ध्यान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रहेगा। इसके लिए 'सेफ सिटी' अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी शहरों में संवेदनशील स्थल चिह्नित कर वहां ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो वीडियो एनालिटिक्स तकनीकी से युक्त होंगे। इनके माध्यम से किसी भी सड़क या गली में अकेली जा रही महिला की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। ये कैमरे महिला को खतरा भांपकर पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देंगे।

दरअसल, ये कैमरे महिला-पुरुष की पहचान करके भी यह बता सकेंगे कि कहीं पुरुषों के बीच में अकेली महिला तो नहीं है। जैसे किसी गर्ल्स कालेज के सामने बहुत से लड़कों के बीच कोई लड़की दिख रही तो संदेश पहुंच जाएगा। पूरे प्रदेश में सवा लाख कैमरे लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। इनके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, डायल 112, पुलिस थानों में लगे कैमरों को भी नियंत्रण कक्षों से जोड़ा जाएगा। इन कैमरों की संख्या 25 हजार से अधिक है। कैमरों से मिलने वाले वीडियो की निगरानी के लिए प्रदेश भर में 65 नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे। पूरे काम में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अभी सेफ सिटी अभियान के अंतर्गत अभी 12 हजार 400 कैमरे लगे हैं। इनमें इंदौर, रीवा, सिंगरौली और ओंकारेश्वर में सभी काम कर रहे हैं। भोपाल, ग्वालियर औ शहडोल में 90 प्रतिशत ही चालू हालत में हैं। सवा लाख और कैमरों लगने से घटनाओं को रोकने और आरोपितों को पकड़ने में बहुत सहायता मिलेगी।

इसलिए हुई देरी

सबसे पहले पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में सवा लाख कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग इस काम के लिए तैयार हो गया। विभाग के अधिकारियों का तर्क था कि पहले से ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के अंतर्गत कैमरे से लगातार ट्रैफिक की निगरानी और चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मध्य प्रदेश इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कारपोरेशन भी आगे आ गया। पुलिस पहले से यह काम कर रही है। सुरक्षा की प्रारंभिक जिम्मेदारी भी उस पर है, इसलिए पुलिस से ही यह काम कराने के लिए लगभग सहमति बन चुकी है।

इन स्थितियों में मिलेगा अलर्ट

  • वीडियो एनालिटिक्स से संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के संकेत मिल जाएगा।
  • ब्रिज या अन्य जगह जहां लोग कूदकर खुदकुशी करते हैं उन स्थानों को संवेदनशील मानकर कैमरे लगाए जाएंगे। ऐसी जगह किसी व्यक्ति के रहने पर अलर्ट आएगा। इसी तरह से कूदने पर भी सिस्टम अलर्ट देगा।
  • किसी घटना के बाद पुलिस नहीं पहुंचती तो लगातार अलर्ट मिलता रहेगा।
  • घटना स्थल पर कैमरे लगे होने की स्थिति में वाहनों के भिड़ने या पलटने पर भी अलर्ट मिलेगा।
  • इन कैमरों से यह निगरानी भी हो सकेगी पुलिस का मूवमेंट निर्धारित गतिविधि के अनुसार हो रहा है या नहीं।
  • तेज गति से या नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों को भी पकड़ा जा सकेगा।

लखनऊ में एआइ कैमरे करते हैं अलर्ट

कुछ ऐसा ही प्रयोग देश के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लागू है। वहां उत्तर प्रदेश पुलिस एआइ कैमरे लगा चुकी हैं। ये कैमरे खतरे को भांप लेते हैं। उदाहरण के तौर कार में बैठा कोई व्यक्ति बाहर हाथ निकालकर मदद की गुहार लगा रहा है तो पुलिस को अलर्ट मिल जाएगा। बता दें कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद सभी राज्यों का महिला सुरक्षा पर फोकस बढ़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.